• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

लोकायुक्त का रिश्वतखोर इंजीनियर पर शिकंजा, 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, एरियर्स के बदले मांगे थे ₹50 हजार

Lokayukta Raid: जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को कटनी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री (EE) व्हीए सिद्दीकी को 20 ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 02:13:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 02:13:48 PM (IST)
लोकायुक्त का रिश्वतखोर इंजीनियर पर शिकंजा, 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, एरियर्स के बदले मांगे थे ₹50 हजार
लोकायुक्त का रिश्वतखोर इंजीनियर पर शिकंजा।

HighLights

  1. हाईकोर्ट के आदेश पर भी मांगी रिश्वत
  2. कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
  3. कार्यपालन यंत्री व्हीए सिद्दीकी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को कटनी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री (EE) व्हीए सिद्दीकी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कार्यपालन यंत्री के निजी आवास पर की गई, जहां वे विभाग के ही एक रिटायर्ड कर्मचारी से उसके जायज पैसों के बदले कमीशन की मांग कर रहे थे।

रिटायर्ड कर्मचारी से एरियर्स के बदले मांगी घूस

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कुंवर लाल जल संसाधन विभाग में दैनिक वेतन भोगी स्थाई कर्मी के पद पर पदस्थ था। सेवानिवृत्त होने के बाद भी उसे वर्ष 2016 से अपने एरियर्स की राशि का इंतजार था। काफी समय तक विभाग के चक्कर काटने के बाद पीड़ित ने न्याय के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।


हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी अटकाया काम

माननीय हाई कोर्ट ने वर्ष 2025 में कुंवर लाल के पक्ष में फैसला सुनाते हुए एरियर्स भुगतान का आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत कर्मचारी को लगभग सात से आठ लाख रुपये की राशि मिलनी थी। जब कुंवर लाल इस राशि के भुगतान के लिए कार्यपालन यंत्री व्हीए सिद्दीकी के पास पहुंचा, तो यंत्री ने भुगतान करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग रख दी।

लोकायुक्त की घेराबंदी और गिरफ्तारी

भ्रष्टाचार से परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर में की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सोमवार को लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम तीन गाड़ियों में सवार होकर कटनी पहुंची। जैसे ही कुंवर लाल ने कार्यपालन यंत्री के घर पहुंचकर रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये उन्हें थमाए, पहले से तैयार लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।

यह भी पढ़ें- मामी-भांजे के अवैध संबंधों में रोड़ा बनी नानी, नाती ने तार से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

अधिकारियों ने आरोपी कार्यपालन यंत्री के हाथ धुलवाए, तो उनके हाथ गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। फिलहाल लोकायुक्त की टीम भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कागजी कार्रवाई कर रही है। विभाग के बड़े अधिकारी की इस तरह गिरफ्तारी से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।