• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh News : मनेरी में मौत का तांडव, भाजपा नेता सहित छह लोगों की हत्या, पांच गंभीर

Madhya Pradesh News : पारिवारिक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप लिया। इसमें गई आधा दर्जन लोगाें की जान।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 15 Jul 2020 08:01:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2020 07:13:30 AM (IST)
Madhya Pradesh News : मनेरी में मौत का तांडव, भाजपा नेता सहित छह लोगों की हत्या, पांच गंभीर

Madhya Pradesh News : जबलपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। जबलपुर-मंडला जिले की सीमा पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में बुधवार दोपहर पारिवारिक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और छह लोगों की हत्या हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में स्थानीय भाजपा नेता रज्जन सोनी, उनका बेटा बिन्‍नू सोनी, बेटी रानू सोनी, रज्जन सोनी के समधी के अलावा बिन्‍नू सोनी के भी दो बेटे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार पारिवारिक जमीनी विवाद की रंजिश के चलते मनेरी निवासी रज्जन सोनी पर उनके ही परिवार के संतोष सोनी और हरि सोनी ने तलवार से हमला कर दिया, जिसमें मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा।


घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने हमलावरों को बुरी तरह से पीटा, जिसके कारण वे भी गंभीर बताए जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय सूत्र एक हमलावर को गोली लगने की बात भी कह रहे हैं पर आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मनेरी बीजाडांडी थाना क्षेत्र (मंडला) में आता है।

तलवार तब तक चलेगी जब तक सब खत्म न हो जाएं

मनेरी में मौत का तांडव जिसने देखा उसकी रूह कांप गई। आरोपित संतोष सोनी और हरि सोनी हाथ में तलवार लहराते हुए चिल्ला रहे थे कि तलवार तब तक नहीं रुकेगी जब तक पूरा परिवार खत्म नहीं हो जाता।

एक आरोपित को पुलिस ने पैर में गोली मारी

बताया जा रहा है कि घटना में पुलिस द्वारा एक आरोपित को पैर में गोली मारे जाने की खबर है, घायल आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित संतोष सोनी और हरि सोनी के आतंक को देखकर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा भी भड़क गया और भीड़ ने दोनों की जमकर धुनाई की।