• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मप्र के छात्रों को राहत, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र के बिना भी मिलेगा कॉलेजों में प्रवेश, देना होगा शपथ-पत्र

शिकायत मिलने पर उच्च शिक्षा विभाग ने मूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के संबंध में नया निर्देश जारी किया है।

By Deepankar RoyEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 30 May 2024 07:01:39 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 May 2024 08:02:57 AM (IST)
मप्र के छात्रों को राहत, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र के बिना भी मिलेगा कॉलेजों में प्रवेश, देना होगा शपथ-पत्र

HighLights

  1. उच्च शिक्षा विभाग ने डिग्री काॅलेजों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को दी राहत
  2. प्रवेश के इच्छुक आवेदकों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए एक माह का समय देने का निर्णय किया है।
  3. इस संबंध में प्रवेश प्रक्रिया के समय संबंधित छात्र-छात्रा को एक शपथ पत्र देना होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्‍य प्रदेश में डिग्री काॅलेजों में प्रवेश प्रक्रिया में आड़े आ रहे स्थानांतरण प्रमाण पत्र के प्रावधान को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं को राहत दी है। प्रवेश के इच्छुक आवेदकों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए एक माह का समय देने का निर्णय किया है। इस संबंध में प्रवेश प्रक्रिया के समय संबंधित छात्र-छात्रा को एक शपथ पत्र देना होगा, जिसमें एक माह में आवश्यक अभिलेख जमा करने की शर्त होगी।

उच्च शिक्षा विभाग की सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में कुछ पाठ्यक्रमों के स्नातक तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए है। इसके कारण संबंधित महाविद्यालय छात्र-छात्रा को स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे है। प्रमाण पत्र के अभाव में आनलाइन आवंटित सीट पर प्रवेश सुनश्चित करने में छात्र-छात्राओं को समस्या हो रही है।


शिकायत मिलने पर उच्च शिक्षा विभाग ने मूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के संबंध में नया निर्देश जारी किया है। विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तुलसीराम दहायत की ओर जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि परीक्षाफल लंबित होने की स्थिति में संबंधित छात्र-छात्रा से स्थानांतरण प्रमाण पत्र के संबंध में घोषणा पत्र प्राप्त किया जाएं, जिसमें एक माह का समय दिया जाकर तिथि अंकित किया जावें। इस संबंध में घोषणा पत्र का प्रारुप भी निर्धारित कर दिया गया है।