Mahalaxmi Vrat : सुख-समृद्धि देने आ रहीं मां महालक्ष्मी, जानिये इस व्रत पर कैसे करें पूजा
Mahalaxmi Vrat 2020 :घरों में 10 सितंबर को मां महालक्ष्मी का व्रत और पूजन विधि विधान से किया जाएगा।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 09 Sep 2020 05:51:37 PM (IST)
Updated Date: Thu, 10 Sep 2020 11:25:35 AM (IST)

Mahalaxmi Vrat 2020 : जबलपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। पितृपक्ष के बीच में 10 सितंबर को मां महालक्ष्मी का व्रत किया जाएगा। महिलाएं इस व्रत का संकल्प राधा अष्टमी के दिन से लेतीं हैं जिसका समापन पितृ पक्ष की अष्टमी को होता है। इस दिन महिलाएं माटी का हाथी बनाकर उस पर महालक्ष्मी को विराजमान कर सुख-समृद्धि के लिए पूजन करतीं हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने बताया कि पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 12,30 से दोपहर 2.26 तक और दोपहर 3.04 से शाम 4.38 बजे तक रहेगा।
इस व्रत को गजलक्ष्मी व्रत भी कहा जाता है। इस व्रत में मिट्टी के गज बनाए जाते हैं। मिट्टी के अलावा बाजार से हाथी की मूर्ति लाकर भी पूजा कर सकते हैं। भगवान विष्णु ने इस दिन लक्ष्मी जी की प्राप्ति का मार्ग बताया था। यह व्रत 16 दिन तक चलता है। लक्ष्मी का रूप राधा के जन्म यानी राधा अष्टमी से लेकर पितृपक्ष की अष्टमी तक रोज 16 जिन व्रत किया जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। 16वें दिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है।
इस तरह करें पूज
-महालक्ष्मी का पूजन व्रत करने के लिए शाम को लक्ष्मी जी की पूजा का स्थान गंगा जल से साफ करें।
-इसके बाद रंगोली बनाएं या आटे या हल्दी से चौक बनाएं।
-इसके बाद एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा रखें।
-इसके पास एक कलश रखें।
-लक्ष्मी जी की मूर्ति और हाथी की मूर्ति रखें।
-पूजा में कोई सोने की वस्तु जरूर रखें।