• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

रील बनानी पड़ सकती है भारी, जबलपुर में उफनतीं नर्मदा किनारे 'मौत की सेल्फी'

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलक्षेत्रों पर न तो स्थायी रेस्क्यू सेंटर है और न ही सुरक्षा गार्ड व होमगार्ड की नियमित तैनाती।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 10:09:16 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 10:09:16 AM (IST)
रील बनानी पड़ सकती है भारी, जबलपुर में उफनतीं नर्मदा किनारे 'मौत की सेल्फी'
तिलवाराघाट के पुराने छोटे पुल के पास नाव पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करते बच्‍चे। नईदुनिया

HighLights

  1. तिलवाराघाट के पुराने पुल पर अवरोध लांघकर पहुंच रहे लोग
  2. हालिया डूबने की घटना से चिंता, पुलिस ने सख्ती के दिए संकेत
  3. कोई सेल्फी तो पुल के किनारे खड़ा होकर खतरनाक स्टंट कर रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बारिश के साथ नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।

पुराना छोटा पुल जलस्तर बढ़ते ही डूबने लगता है

तिलवाराघाट का पुराना छोटा पुल जलस्तर बढ़ते ही डूबने लगता है, फिर भी युवक अवरोधों को पार कर पुल तक पहुंच रहे हैं। कोई रील बना रहा है तो कोई सेल्फी लेने के लिए पुल के किनारे खड़ा होकर खतरनाक स्टंट कर रहा है।

दो युवकों की जान जा चुकी है, हालात नहीं बदले हैं

कुछ युवक पुल से नदी में छलांग भी लगा रहे हैं। हाल ही में ऐसी ही लापरवाही के कारण दो युवकों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी हालात नहीं बदले हैं।

बारिश के मौसम में गौरीघाट, तिलवाराघाट, भेड़ाघाट और बरगी सहित नर्मदा के प्रमुख घाटों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

स्थानीय मल्लाह और गोताखोर ही सबसे पहले राहत कार्य में जुटते हैं

पुलिस की पेट्रोलिंग भी लगातार नहीं होने से लोग आसानी से प्रतिबंधित क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। हादसे के समय स्थानीय मल्लाह और गोताखोर ही सबसे पहले राहत कार्य में जुटते हैं।

दोस्त के साथ स्नान करने गया था, गहरे पानी में चला गया

हाल ही में तिलवारा घाट पर नहाने गए रांझी निवासी शशांक उर्फ संदेश कोल की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ स्नान करने गया था और गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।


सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की लापरवाही पर सवाल

अगले दिन गोताखोरों ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। इस घटना ने एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नर्मदा का जलस्तर बढ़ते ही घाटों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी

पुलिस का दावा है कि नर्मदा का जलस्तर बढ़ते ही घाटों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और लोगों को तिलवारा छोटे पुल पर जाने से रोका जा रहा है। चोरी-छिपे प्रवेश करने वालों के खिलाफ अब और सख्ती की जाएगी।

सुरक्षात्मक दूरी रखने और गहरे पानी में न जाने की अपील

अन्य जल क्षेत्रों में लोगों को घाट पर सुरक्षात्मक दूरी रखने और गहरे पानी में जाने से मना करने की लगातार नसीहत दी जा रही है।

जलस्तर बढ़ने पर तट पर सुरक्षित दूरी रखकर नदी में स्नार करें

अधिकारियों का लोगों से आग्रह है कि जलस्तर बढ़ने पर तट पर सुरक्षित दूरी रखकर नदी में स्नार करें, प्रतिबंधित पुलों और घाटों पर न जाएं, रील व सेल्फी के लिए जोखिम न उठाएं, नशे की हालत में नदी के पास न जाएं, बच्चों पर विशेष नजर रखें और चेतावनी बोर्ड व बैरिकेड्स का पालन करें। थोड़ी-सी सावधानी किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है।

यह भी पढ़ें- कोरोना इलाज में मेडिक्लेम कटौती पर आयोग सख्त, बीमा कंपनी को 26,224 रुपये और देने के आदेश