Jabalpur News : नईदुनिया के अमित सोनी सहित कई पत्रकार पुरस्कृत
Jabalpur News : अरुणोदय सम्मान समारोह में पद्मश्री डा. मुनिश्वर चंद्र डावर का हुआ विशेष सम्मान
By Dheeraj Bajpaih
Edited By: Dheeraj Bajpaih
Publish Date: Tue, 21 Feb 2023 08:29:36 AM (IST)
Updated Date: Tue, 21 Feb 2023 08:29:36 AM (IST)

Jabalpur News : जबलपुर (नई दुनिया प्रतिनिधि) । अरुणोदय सम्मान समारोह में नईदुनिया के फोटो जर्नलिस्ट अमित सोनी सहित शहर के कई युवा व वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया। इनमें सच्चिदानंद शेकटकर, सुधीर श्रीवास, वीरेन्द्र रजक, नीरज उपाध्याय, आस्था ब्यौहार व इलेक्ट्रानिक मीडिया से एएनआइ के राकेश श्रीवास को नवाजा गया। इस अवसर पर पद्मश्री डा. मुनिश्वर चंद्र डावर का विशेष रूप से सम्मान हुआ।
कार्यक्रम के अतिथि राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, जेएनकेवि के कुलपति डा. प्रमोद मिश्रा, रादुवि के कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्रा और नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविश्वविद्यालय के कुलपति एसपी तिवारी थे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि पत्रकार को हर चुनौती से निपटने में सक्षम होना चाहिए। खोजपरक समाचार निर्भीकता के साथ पाठकों तक पहुंचना ही असली पत्रकारिता है।
इनको मिला सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान
समारोह में सुशीला शुक्ला की स्मृति में महिला एवं बाल विकास विभाग से चयनित दो सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए निधि ठाकुर और नीतू केवट को भी सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण डा. रश्मि शुक्ला ने दिया और आभार प्रदर्शन आशीष शुक्ला ने किया। संचालन अजय पांडे ने किया। इस अवसर पर टेलीफोन डायरेक्टरी अरुणोदय 2023 का विमोचन भी किया गया।