• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakoshal Vindhya Weather Update: रीवा में 42 के पार पहुंचा पारा, उमरिया, सतना और दमोह में भी गर्मी के तेवर रहे तीखे

Mahakoshal Vindhya Weather Update: महाकोशल विंध्य और बुंदेलखंड के जिलों में कहीं बादल तो कहीं तेज धूप ने आज दिनभर परेशान किया।

By Rahul RaikwarEdited By: Rahul Raikwar
Publish Date: Mon, 05 Jun 2023 07:04:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Jun 2023 07:37:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Mahakoshal Vindhya Weather Update: रीवा में 42 के पार पहुंचा पारा, उमरिया, सतना और दमोह में भी गर्मी के तेवर रहे तीखे

Mahakoshal Vindhya Weather Update: जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। गर्मी के तेवर पहले से और ज्यादा तल्ख हो गए हैं। तेज धूप और गर्म हवा लोगों को हलकान कर रही है। सोमवार को भी गर्मी लोगों को बेदम करती रही। सुबह से 11 बजे से ही धूप चुभन लगी थी। दोपहर हुई तो सूरज और अक्रामक हो गया। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े से लोग परेशान होते रहे। धूप से बचने लोग टोपी, गमछा, चश्मे और छाते का सहारा लेते दिखे। हालांकि दोपहर बाद बीच-बीच में राहत के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक या देर रात तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

जबलपुर में आज ऐसा रहा तापमान

सोमवार को जबलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान सर्वाधिक 44.6 डिग्री और न्यूनतम 30.1 डिग्री सेल्सियस था।


विंध्य महाकोशल बुंदेलखंड का ऐसा रहा मौसम

महाकोशल-विंध्य-बुंदेलखंड के डिंडौरी में आज सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर में बूंदाबांदी हुई। शाम को फिर मौसम साफ हो गया। सिवनी में दिनभर तेज धूप रही। गर्म हवाएं चली। इससे लोग हलकान हुए। कटनी में सुबह से तेज धूप के साथ बादलों का डेरा है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शहडोल में सुबह से धूप और बादलों के कारण उमस का माहौल है। 3:30 बजे हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। अनूपपुर दिनभर तेज धूप रही और गर्मी भी चरम पर है। बालाघाट में धूप छांव की स्थिति है नरसिंहपुर में सुबह से तीखी धूप रही। दोपहर बाद बादल छाने एवं हवाएं चलने से तापमान में गिरावट हुई। दमोह व पन्ना में सुबह से तेज धूप रही। पन्ना में दोपहर बाद बादल छा गए।

नौ जून के बाद वर्षा के आसार

मौसम विभाग की माने तो जबलपुर सहित संभाग के जिलों में आठ जून के बाद मौसम बदल जाएगा। नौ जून से तेज हवा के बीच गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना भी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे लगे तेलंगाना पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक अन्य नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इन मौसम प्रणालियों के असर से वर्षा के आसार बन रहे हैं। नौ जून 11 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

ऐसा रहा आज विंध्य महाकोशल बुंदेलखंड में तापमान

जिला-अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस)

रीवा- 42.3

उमरिया- 41.3

सतना-41.7

दमोह- 41.2

सिंगरौली- 40.5

मंडला- 40.4

जबलपुर-40.3

सीधी- 40.2

डिंडौरी- 40.1

कटनी- 40.0

बालाघाट-40.0

अनूपपुर-40.0

शहडोल-39.0

पन्ना- 39.0

नरसिंहपुर-39.0

सिवनी- 37.4

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।