नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: सोशल मीडिया पर नाबालिग किशोरियों को बहला फूसलाकर उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। शादी का झांसा देकर किशोरी को गर्भवती करने करने की ऐसी ही एक घटना जबलपुर से भी सामने आयी है। जब मेडिकल में किशोरी का प्रसव कराया तो सच सामने आया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
जानकारी के अनुसार किशोरी की एक युवक से इंटरनेट मीडिया पर मित्रता हुई। युवक ने एक दिन किशोरी को मिलने बुलाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हो गई। मंगलवार को मझगवां पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपी ग्राम छनगवां निवासी फरार है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का किशोरी के गांव में आना-जाना था। गत वर्ष उसने किशोरी के इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर अपना मोबाइल नंबर भेजा। फिर प्रेमजाल में फंसाया। गत वर्ष अक्टूबर माह में वह एक दिन रात को किशोरी के घर के बाहर पहुंचा। फिर मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने गांव ले गया। जहां, सूनसान जगह पर एक झोपड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: Bhopal 90 Degree Bridge: अजूबे पुल पर माथापच्ची, भोपाल में रेलवे से 3 फीट अतिरिक्त जगह की उम्मीद पर टिका है बदलाव
दुष्कर्म के बाद जब किशोरी गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी उसने गत वर्ष दिसंबर में आरोपित को दिया। इसके बाद आरोपित ने जबरन गर्भपात की गोलियां खिला दीं। लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: MP News: अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा प्रोमोशन, एक सप्ताह में लागू होंगे नियम, जानें क्या है तैयारी
गर्भपात नहीं होने पर आरोपित ने किशोरी के साथ विवाह करने की बात कही। उसे किसी कुछ नहीं बताने के लिए बोला। कुछ समय बाद किशोरी ने विवाह के लिए पूछा तो आरोपित ने मना कर दिया। लोकलज्जा से भय से किशोरी ने घर वालों को कुछ नहीं बताया।