Jabalpur MLA : विधायक अशोक रोहाणी ने कहा- बिजली के पेपरलैस बिल की बजाय पेपर बिल की व्यवस्था हो लागू
कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में बिजली समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
By Mukesh Vishwakarma
Edited By: Mukesh Vishwakarma
Publish Date: Wed, 24 Aug 2022 02:56:07 PM (IST)
Updated Date: Wed, 24 Aug 2022 02:56:07 PM (IST)

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में बिजली समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पेपरलैस बिजली बिल व्यवस्था की बजाए पुन: पेपर बिल की व्यवस्था लागू की जाए। विधायक ने कहा कि पिछले दिनों कैंट विधानसभा के कई लोगों ने बिल के संबंध में शिकायत दी। बिजली बंद होने की शिकायतों पर भी अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा क्षतिग्रस्त पोल हटाकर नए पोल लगाने की बात कही गई। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष रिंकु विज, गुड्डा केव, आशीष राव, पुष्पराज सिंह सेंगर, दामोदर सोनी ,श्याम कनौजिया आदि मौजूद रहे।
काम के बोझ से परेशान हैं बिजली कर्मी
मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत काम करने वाले तकनीकी बिजली कर्मी काम के बोझ से परेशान है। इस वजह से कई कर्मियों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ ने अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उनको काम अधिक काम करने के लिए प्रताड़ित िकया जा रहा है। तकनीकी कर्मचारियों से 13 प्रकार के कार्य लिए जाते हैं। जिसकी वजह से तकनीकी कर्मचारी अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि करंट से मौत होने पर संघ द्वारा अधिकारियों के विरुद्व पुलिस की कार्रवाई करेंगे। संघ के हरेंद्र श्रीवास्तव, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, जेके कोष्टा, अरुण मालवीय, इंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, आजाद सिंह, दशरथ शर्मा, मदन पटेल, लखन सिंह राजपूत, आदि प्रबंधन से मांग की है कि कर्मचारियों पर दवाब डालकर काम न कराया जाए।