डेढ़ साल की बच्ची चलती ट्रेन से गिरी, हाथ टूटा, मां देखती रही मोबाइल उसे पता ही नहीं चला
फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि ट्रेन कटनी स्टेशन से निकलने के बाद करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 03:58:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 03:58:11 PM (IST)
अस्पताल में भर्ती बच्ची। सौजन्य सोशल मीडियाHighLights
- कटनी-जबलपुर के बीच हुई घटना
- चेन खींचकर दूसरे यात्रियों ने बचाया
- खिड़की की रॉड पकड़कर खड़ी थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पवन एक्सप्रेस में मां के साथ सफर कर रही डेढ़ साल की बच्ची चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिर गई। मां अपने मोबाइल में ही देखती रही। खिड़की पकड़े खड़ी बच्ची का हाथ छूट गया। दूसरे यात्रियों ने चिल्लाकर बताया तब महिला रो पड़ी।
घटना 15 सितंबर को कटनी-जबलपुर के बीच की बताई जाती है। ट्रेन कटनी स्टेशन से निकलने के बाद करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टर ने उपचार किया। बताया कि बच्ची का हाथ टूट गया है।
खबर अपडेट हो रही है....