• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

खेतों में रेत का 'पहाड़', प्रति हाइवा कीमत 24 से 26 हजार रुपये, जबलपुर में माफिया ने जमा किए भंडार

रेत के कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार बारिश शुरू होने से पहले ही बड़े पैमाने पर रेत लाकर सुरक्षित स्थानों पर जमा कर दी गई थी। अब नदी से रेत की निकास...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 12:14:26 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 12:14:26 PM (IST)
खेतों में रेत का 'पहाड़', प्रति हाइवा कीमत 24 से 26 हजार रुपये, जबलपुर में माफिया ने जमा किए भंडार
वैध स्रोतों से आपूर्ति सीमित होने के बीच निजी स्थानों पर जमा स्टाक सक्रिय हो गया है। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. खेतों से लेकर प्लाट और सड़क किनारे तक लगा है स्टाक
  2. शहर में निर्माण कार्यों के लिए रेत की मांग बनी हुई है
  3. ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर रेत के ढेर दिखाई दे रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बारिश शुरू होते ही नदियों से रेत का खनन और परिवहन प्रभावित हुआ तो शहर के आसपास पहले से जमा किए गए रेत के स्टॉक की कीमत बढ़ गई। बायपास से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों, सड़क किनारे और खाली प्लाटों में रेत के बड़े-बड़े ढेर नजर आ रहे हैं।

आपूर्ति सीमित होने के बीच निजी स्थानों पर जमा स्टाक सक्रिय

रेत माफियाओं ने बारिश से पहले ही इन जगहों पर रेत जमा कर ली थी, जिसे अब जरूरतमंदों को ऊंची कीमत पर बेचा जा रहा है। एक हाइवा रेत के लिए 24 से 26 हजार रुपये तक वसूले जाने की जानकारी सामने आ रही है। शहर में निर्माण कार्यों के लिए रेत की मांग बनी हुई है। ऐसे में वैध स्रोतों से आपूर्ति सीमित होने के बीच निजी स्थानों पर जमा स्टाक सक्रिय हो गया है।


प्रशासन द्वारा पूर्व में जब्त की गई रेत भी रखी गई है

अंधमूक बायापास, कटंगी, पाटना, सूखा बायपास और इससे जुड़े ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर रेत के ढेर दिखाई दे रहे हैं। इनमें कुछ जगहों पर प्रशासन द्वारा पूर्व में जब्त की गई रेत भी रखी गई है, जबकि कई स्थानों पर निजी जमीनों पर रेत का भंडारण किया गया है।

बारिश से पहले जमा कर लिया था स्टाक

रेत के कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार बारिश शुरू होने से पहले ही बड़े पैमाने पर रेत लाकर सुरक्षित स्थानों पर जमा कर दी गई थी। अब नदी से रेत की निकासी और परिवहन पर असर पड़ने के बाद इसी स्टॉक की मांग बढ़ गई है। यही वजह है कि सामान्य दिनों की तुलना में हाइवा की कीमत भी बढ़ गई है।

सवालों का जवाब देने से खनिज, राजस्व और पुलिस के अधिकारी बच रहे हैं

बायपास से लगे इलाकों में कई खेत और खाली प्लाट रेत के अवैध अस्थायी डंपिंग यार्ड की तरह इस्तेमाल किए जा रहे हैं। सड़क किनारे भी रेत के ढेर लगाए गए हैं। अब इन स्थानों पर रेत कहां से लाई गई, किसकी अनुमति से भंडारण किया गया और इसका परिवहन किस तरह हुआ इन सवालों का जवाब देने से खनिज, राजस्व और पुलिस के अधिकारी बच रहे हैं।

निर्माण स्थलों तक पहुंच रही रेत

इन स्टॉक से अवैध रेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्यों तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर बुकिंग के बाद हाइवा के माध्यम से रेत रात के वक्त पहुंचाई जा रही है। बारिश के दौरान मांग बनी रहने से अवैध रूप से जमा स्टॉक करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है।

डम्पर के जरिए अवैध रेत का कारोबार हो रहा

अब सवाल यह है कि खनिज विभाग की निगरानी होने के बाद भी शहर में रात के वक्त बड़ी मात्रा में हाइवा और डम्पर के जरिए अवैध रेत का कारोबार हो रहा है। ठेकेदारों और रेत माफियाओं द्वारा बायपास और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रेत का भंडारण किया है, जिसकी खनिज विभाग के अधिकारियों को खबर तक नहीं है। निजी जमीनों पर रखी रेत के स्रोत और अनुमति की जांच तक नहीं की जा रही।

यहां हो रहा स्टाक

  • कटंगी बायपास, कटंगी रोड़
  • पाटन बायपास, पाटन रोड
  • कटंगी बायपास से पाटन बायपास
  • अंधमूक बायपास से पाटन बायपास
  • कटंगी से खजरी-खिरिया बायपास
  • महाराजपुर बायपास
  • पनागर बायपास

यह भी पढ़ें- मेडिकल की पहले, फिर होगी जबलपुर, रीवा और महू में वेटरनरी की काउंसि‍लिंग