• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

MP हाईकोर्ट में रज्जाक मामला गरमाया, विधायक पर प्रतिशोधात्मक कार्रवाई का आरोप; NSA पर सरकार का बयान

MP News: जबलपुर निवासी अब्दुल रज्जाक से जुड़े मामले में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की युगलपीठ के समक्ष महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि याचिका दाखिल होने तक रज्जाक के खिलाफ NSA के तहत कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। वहीं रज्जाक ने विधायक संजय पाठक पर व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण कानूनी दबाव बनाने का आरोप लगाया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 01:17:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 01:29:47 PM (IST)
MP हाईकोर्ट में रज्जाक मामला गरमाया, विधायक पर प्रतिशोधात्मक कार्रवाई का आरोप; NSA पर सरकार का बयान
MP हाईकोर्ट में अब्दुल रज्जाक मामले की सुनवाई, अगली तारीख 16 मार्च तय। फाइल फोटो

HighLights

  1. MP हाईकोर्ट में रज्जाक मामले की सुनवाई पूरी
  2. सरकार ने एनएसए कार्रवाई से किया इंकार
  3. विधायक पर प्रतिशोध का गंभीर आरोप लगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की युगलपीठ न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति आरके वाणी के समक्ष जबलपुर निवासी अब्दुल रज्जाक से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य शासन ने स्पष्ट किया कि याचिका दायर किए जाने की तारीख तक रज्जाक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

राज्य सरकार का पक्ष

राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता एचएस रूपराह ने अदालत को बताया कि रज्जाक की पत्नी सुबीना बेगम पहले अपनी याचिका वापस ले चुकी हैं। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता वर्तमान में जिस आपराधिक मामले में जेल में है, उसमें उसे नियमित जमानत के लिए आवेदन करना चाहिए। साथ ही, वह चाहें तो संबंधित आपराधिक कार्रवाई को निरस्त करने की मांग भी कर सकते हैं।


याचिकाकर्ता की दलील

रज्जाक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अली ने राज्य सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय मांगा। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को निर्धारित कर दी।

विधायक पर लगाए गए आरोप

मामले में अब्दुल रज्जाक ने विधायक संजय पाठक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके विरुद्ध दर्ज कई मामलों में अभी तक अंतिम रिपोर्ट दाखिल नहीं हुई है।

गिरफ्तारी को बताया प्रक्रिया का दुरुपयोग

रज्जाक का आरोप है कि एक मामले में जमानत मिलते ही दूसरे प्रकरण में गिरफ्तारी दिखा दी जाती है। उन्होंने इसे न्यायिक प्रक्रिया के साथ छल बताया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।