• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्कार पिकअप, महिला समेत दो की मौत, घायलों को वाहन काटकर निकाला

MP Accident: जबलपुर के अंधमूक बायपास पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया।

By Deepankar RoyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 31 Mar 2026 09:23:33 AM (IST)Updated Date: Tue, 31 Mar 2026 09:23:33 AM (IST)
जबलपुर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्कार पिकअप, महिला समेत दो की मौत, घायलों को वाहन काटकर निकाला
हादसे में महिला और युवक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हुआ। (AI Generated Image)

HighLights

  1. वाहन का हिस्सा काटकर घायलों को निकाला
  2. चालक आकाश यादव हादसे में घायल हुआ
  3. नींद की झपकी से हादसे की आशंका जताई गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30 Raod Accident) पर अंधमूक बायपास के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना गंभीर था कि पिकअप का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।

हादसे में दो की मौत, एक घायल

दुर्घटना में सिवनी जिले के लखनादौन के मंडी पाटन निवासी छोटी बाई उर्फ गोमती कुशवाहा (40) और संदीप कुशवाहा (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक सिवनी जिले के घंसौर के तलाब मोहल्ला निवासी आकाश यादव (24) घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडयू 4576 सब्जी लेकर जबलपुर मंडी जा रहा था। सुबह करीब 5:30 बजे जैसे ही वाहन अंधमूक बायपास ब्रिज पार कर रहा था, वह अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक के नियंत्रण करने से पहले ही वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 15 जेडएफ 5376 से जा टकराया।

क्षतिग्रस्त हिस्से में फंसे यात्री

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का कंडक्टर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी हिस्से में बैठी महिला और युवक बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और राहगीरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहन का हिस्सा काटकर दोनों को बाहर निकाला।

अस्पताल में मृत घोषित

घायलों को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

हादसे के कारणों की जांच

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हुआ, जिससे यह हादसा हुआ।