• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

रेलवे भर्ती में 'मुन्नाभाई' स्टाइल फर्जीवाड़ा... कोचिंग संचालक को बिठाया परीक्षा में, 5 महीने तक की नौकरी, CBI ने दोनों को दबोचा

रेलवे में नौकरी हासिल करने के लिए बिहार के एक युवक ने अपने कोचिंग संचालक को परीक्षा में बैठाया। फर्जीवाड़ा कर रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ हो ग...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 07:52:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 07:52:46 PM (IST)
रेलवे भर्ती में 'मुन्नाभाई' स्टाइल फर्जीवाड़ा... कोचिंग संचालक को बिठाया परीक्षा में, 5 महीने तक की नौकरी, CBI ने दोनों को दबोचा
युवक ने अपने कोचिंग संचालक को परीक्षा में बैठाया। (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. रेलवे में नौकरी के लिए युवक ने अपने कोचिंग संचालक को परीक्षा में बैठाया
  2. सीबीआइ ने बिहार में छापेमारी कर दोनों आरोपितों को पकड़ा, भेजे गए जेल
  3. पश्चिम मध्य रेल में पांच माह तक की नौकरी, बायोमेट्रिक जांच में पोल खुली

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रेलवे में नौकरी हासिल करने के लिए बिहार के एक युवक ने अपने कोचिंग संचालक को परीक्षा में बैठाया। फर्जीवाड़ा कर रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ हो गया। पश्चिम मध्य रेल में पांच माह तक नौकरी किया। इसी दौरान बायोमेट्रिक जांच में उसकी जालसाजी उजागर हो गई। रेलवे ने घटना की सीबीआइ को जानकारी दी। इसकी भनक लगते ही मुकेश बिना बताएं नौकरी से गायब हो गया।

छानबीन में सीबीआइ को आरोपित मुकेश के बिहार में होने का पता चला। तब सीबीआइ के एक दल बिहार के मुंगेर में छापेमारी कर आरोपित मुकेश को पकड़ा। उसी से कोचिंग संचालक रंजीत कुमार का सुराग मिला। सीबीआइ दोनों आरोपित को पकड़कर जबलपुर लेकर आयी। उसके बाद न्यायालय के निर्देश पर सोमवार को आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।


वर्ष 2024 में वेकेंसी, अगले साल नियुक्ति

रेलवे ने वर्ष 2024 में अलग-अलग पदों के लगभग आठ हजार से अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकला। इसमें टेक्नीशियन के पद के लिए मुंगेर निवासी मुकेश कुमार ने आवेदन किया। प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2024 में पटना में हुई, जिसमें मुकेश की जगह पर रंजीत परीक्षार्थी बनकर शामिल हुआ।

परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत अभिलेखों के सत्यापन और मेडिकल के लिए भी रंजीत ही मुकेश बनकर उपस्थित हुआ। समस्त चरण में सफल होने के बाद 12 जुलाई, 2025 को रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र लेने के लिए मुकेश कुमार पहुंचा। फिर इसी वर्ष सितंबर में उसकी पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत सेक्शन इंजीनियर के कार्यालय में ज्वाइनिंग हुई।

पुन: सत्यापन में अंगूठा, चेहरा नहीं मिला

रेलवे में नियुक्ति प्राप्त करने के बाद आरोपित मुकेश अक्टूबर 2025 में प्रयागराज में विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुआ। इसके बाद वह जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत दमोह और सागर में पदस्थ रहा। रेलवे ने नई भर्ती वाले कर्मचारियों का एक वर्ष में पुन: बायोमेट्रिक सत्यापन होता है। जबलपुर में 14 नवंबर, 2025 को जब उसका दोबारा बायोमेट्रिक निशान लिया गया तो अंगूठे और चेहरे का मिलान नहीं हुआ। विभागीय स्तर पर संदेह जताया गया तो वह बिना बताए नौकरी से गायब हो गए। तब दो दिसंबर, 2025 को रेलवे की शिकायत पर मुकेश कुमार के विरुद्ध सीबीआइ में मामला पंजीबद्ध किया गया।

छह लाख रुपये में सौदा

आरोपित मुकेश ने स्नातक किया है। उसे पता था कि वह रेलवे की भर्ती परीक्षा पास नहीं कर सकेगा। तब उसने पड़ोस में रहने वाले रंजीत कुमार से बातचीत की। रंजीत प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग संचालित करता था। पड़ोस में रहने के कारण दोनों की अच्छी जान-पहचान थी। रेलवे भर्ती का परीक्षा फार्म भरने के बाद मुकेश ने रंजीत को रुपयों का लालच दिया। यदि रंजीत उसके बदले परीक्षा पास कर लेता और रेलवे में नौकरी लग जाती है तो मुकेश उसे छह लाख रुपये नकद देगा। एक मुश्त मोटी राशि प्राप्त करने के लिए रंजीत साल्वर बनकर जालसाली करने तैयार हो गया। वह मेडिकल के लिए कोटा तक मुकेश की जगह पहुंचा।

दोनों का चेहरा मिलाकर बनाई फोटो

आरोपितों ने जालसाजी छिपाने के लिए शातिर पैंतरा अपनाया। मुकेश और रंजीत ने मिलकर इंटरनेट के माध्यम से अपने चेहरों को मिलाकर एक फोटो बनाया। इसी फोटो को मुकेश ने रेलवे भर्ती परीक्षा के आवेदन पर चिपकाया। ताकि कोई आसानी से उन्हें पहचान न सके। न ही संदेह करें। जांच के दौरान फोटो पर संदेह जताने पर मुकेश ने यह कहकर बचने का भी प्रयास किया कि यह उसका पुराना फोटो है। पहले वह उसी तरह दिखता था। लेकिन वह ज्यादा देर तक गुमराह नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें- MP में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई... होली पर लिए 3996 सैंपल, 17 कारोबारियों के लाइसेंस रद, 42 मामले दर्ज

जांच की जा रही कि साल्वर गिरोह तो नहीं

सीबीआइ को छानबीन में पता चला है कि रंजीत कुमार पढ़ने में कुशाग्र है। वह कुछ वर्षों से मुंगेर में कोचिंग का संचालन कर रहा था। उसकी कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, कई युवा पढ़ते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं कोचिंग से रेलवे भर्ती का गिरोह तो नहीं चलता था। इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि पहले कोई और ऐसे लोगों की नियुक्ति रेलवे में हुई है क्या जो उसकी कोचिंग में पढ़ते थे।