बटर फ्लाई, अम्ब्रेला रेस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
फोटो लॉगिन जबलपुर। नईदुनिया रिपोर्टर ध्वजारोहण और मार्चपास्ट के साथ खेलों की शुरुआत हुई। किसी ने जोकर रेस, बटर फ्लाई, अम्ब्रेला, रिले रेस में दौड़कर अपनी प्रतिभा दिखाई तो कोई बिना हाथ लगाए पेस्टी खाने, पार्टी में जाने की तैयारी जैसे गेम्स में शामिल होता दिखा। अवसर था वेब मेमोरियल स्कूल, सिविल लाइन में आयोजित वार्षिकोत्सव का। जहां
By
Edited By:
Publish Date: Sat, 18 Nov 2017 10:03:51 PM (IST)
Updated Date: Sat, 18 Nov 2017 10:03:51 PM (IST)

फोटो लॉगिन
जबलपुर। नईदुनिया रिपोर्टर
ध्वजारोहण और मार्चपास्ट के साथ खेलों की शुरुआत हुई। किसी ने जोकर रेस, बटर फ्लाई, अम्ब्रेला, रिले रेस में दौड़कर अपनी प्रतिभा दिखाई तो कोई बिना हाथ लगाए पेस्टी खाने, पार्टी में जाने की तैयारी जैसे गेम्स में शामिल होता दिखा। अवसर था वेब मेमोरियल स्कूल, सिविल लाइन में आयोजित वार्षिकोत्सव का। जहां मुख्य अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.अल्पना चावला उपस्थित रहीं। पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यपालक अधिकारी हर्षिका सिंह भी मौजूद रहीं।
स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन सुषमा रिछारिया ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के समय में बच्चों के लिए खेलना बहुत जरूरी है। इससे शारीरिक व बौद्घिक क्षमता का विकास होता है। इस मौके पर उत्तम व्यवहार के लिए जिसनव कुमार, सृष्टि रजक, मो. तनिस नियाजी को पुरस्कृत किया गया। अधिकतम उपस्थिति के लिए आरव नायडू, काव्या खत्री, कनिष्का यादव को अवार्ड मिला। एक्टिव छात्र सुहानी बोथियाल को चुना गया।
कार्यक्रम का संचालन मिताली बैनर्जी और आभार प्राचार्य रूपा बैनर्जी ने किया। समारोह में दीपांकर बैनर्जी, श्याम साहनी और उमाकांत मालवीय सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।