• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठगी की शिकायत -साइबर क्राइम डॉट जीओवी

जबलपुर(नईदुनिया रिपोर्टर)। आपके पास यदि कोई फोन या मैसेज आता है कि आपने हॉलीडे पैकेज जीता है इसके लिए हमें आपकी पर्सनल डिटेल देना होगी, तो आपको इस तरह के मैसेज और कॉल से सावधान रहना होगा। यदि आप फेसबुक या किसी अन्य सोशल अकाउंट पर किसी अज्ञात व्यक्ति से चैट करते हैं और वो आपसे चैट करते हुए आपके बारे में जानना चाहे, त

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 26 Feb 2020 08:01:58 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Feb 2020 08:01:58 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ठगी की शिकायत -साइबर क्राइम डॉट जीओवी

जबलपुर(नईदुनिया रिपोर्टर)। आपके पास यदि कोई फोन या मैसेज आता है कि आपने हॉलीडे पैकेज जीता है इसके लिए हमें आपकी पर्सनल डिटेल देना होगी, तो आपको इस तरह के मैसेज और कॉल से सावधान रहना होगा। यदि आप फेसबुक या किसी अन्य सोशल अकाउंट पर किसी अज्ञात व्यक्ति से चैट करते हैं और वो आपसे चैट करते हुए आपके बारे में जानना चाहे, तो उसके साथ भी आपको अपनी कोई निजी जानकारी साझा नहीं करना है। यदि ऑनलाइन शॉपिंग या ट्रांसजेक्शन के दौरान भी आपके साथ कोई धोखाधड़ी होती है। तो आप इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जाने की भी जरूरत नहीं है। इस तरह की धोखाधड़ी से हर रोज सैकड़ों लोग पीड़ित होते हैं। हम हर बार यही कहते है कि आपकी जागरूकता ही आपकी सुरक्षा निश्चित करती है। इस तरह की तमाम शिकायतों से आपको बचना होगा। इसके लिए जरूरी है कि आप किसी से भी यूं ही अपनी निजी जानकारियों को साझा न करें। यदि गलती से आपसे ऐसा हो भी जाए, तो आप भारत सरकार की साइबर क्राइम डॉट जीओवी की साइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

केस-1

नीति चौहान एक मेले में गईं जहां उन्हें उन्हें एक कूपन मिला। उन्होंने उस कूपन में अपनी तमाम जानकारियों को भरा और जमा कर दिया। जिसकी एक कॉपी उन्हें उन्हें और दूसरी कंपनी के पास जमा रही। कुछ दिनों के बाद उनके पास एक फोन आया और उन्हें हॉलीडे पैकेज जीतने की सूचना दी गई। नीति इस फेक कॉल पर भरोसा कर उत्साहित हो गईं और अपने क्रेडिट कार्ड के डिटेल्स दे दिए। जिसके बाद उनके अकाउंट से 30 हजार रुपए कट गए। नीति ने इसकी शिकायत की जिसके बाद इसे साइबर क्राइम में शामिल कर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई।


केस-2

रीना फेसबुक पर अक्सर चैट करती थी। अपने फोटो अपलोड करना और फेसबुक पर प्राइवेसी सेटिंग में भी पब्लिक सिलेक्ट किया हुआ था। फेसबुक में कुछ अंजान लोग भी उसके फ्रेंड थे। जिनसे रात-रात भर चैट करते हुए उसने अपनी पर्सनल डिटेल भी उसे दे दी। जिसके बाद वो व्यक्ति उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके नाम से आईडी बनाकर फेसबुक वॉल पर उसकी तस्वीरों को गंदे कमेंट्स के साथ पोस्ट करने लगा। इससे परेशान रीना ने यह बात अपनी सहेलियों से बताई और तब उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई।

केस-3

कई बार ऐसा होता है कि आपको ऐसे कई सोशल मीडिया पर बने ग्रुप्स में एड कर लिया जाता है। जिनमें आप कुछ ही लोगों को जानते हैं, इन ग्रुप्स में कई आपत्तीजनक फोटो, वीडियो शेयर की जाती हैं। ऐसा ही कुछ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा सुनीता के साथ हुआ। उसे भी इसी तरह के ग्रुप में एड किया गया। जिसके बाद उसके पास पूरे दिन आपत्तिजनक पोस्ट आते थे। मोबाइल की गैलरी वीडियो और फोटो से भर चुकी थी। उसे इससे बचने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था, तभी उसने हिम्मत कर साइबर क्राइम में अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसकी जांच की गई।

हर तरह की जालसाजी की शिकायत के लिए हैं साइबर क्राइम डॉट जीओवी

- फाइनेंशियल फ्रॉड- ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान, या फिर किसी फेक कॉल के दौरान आपकी निजी जानकारियों का गलत इस्तेमाल कर यदि आपके साथ किसी भी तरह की कोई धोखाधड़ी होती हैं, तो आप साइबर क्राइम डॉट जीओवी की साइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

- जॉब फ्रॉड- नौकरी के नाम पर भी लोग बैंक अकाउंट में पैसे डालने को बोलते हैं, या फिर आपसे चैक लेते हैं। तो आप अपने साथ होने वाली ठगी की शिकायत इस साइट पर कराकर न्याय पा सकते हैं।

- मैट्रीमोनियल फ्रॉड- शादी के लिए ऑनलाइन मिलने वाली मैट्रीमोनियल साइट पर अच्छे वर या वधू की तलाश में अपनी तमाम निजी जानकारियों को सांझा करते हैं। जिसके बाद आप गलत लोगों से मिलते हैं। इसकी शिकायत भी आप इस साइट के जरिए कर सकते हैं।

- सेफ यूज ऑफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के साइबर क्राइम होते हैं। खास तौर से लड़कियां इसकी सबसे ज्यादा शिकार होती हैं। इस पर यदि किसी के साथ कोई धोखाधड़ी होती है। तो वे इस साइट पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा इस साइट पर लोगों को तमाम तरह की ठगी और जालसाजी से बचने के लिए उपाय भी बताए गए। जागरूकता ही एक मात्र साधन है जिससे आप सोशल मीडिया का सेफ इस्तेमाल कर सकते हैं।

वेबसाइट पर शिकायत करने वालों को मिलेगा नंबर

वेबसाइट पर साइबर अपराध, ठगी, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, रेप जैसी घटना की जानकारी दी जा सकती है। वेबसाइट पर शिकायत करने वाले को नंबर मिल जाएगा। जिसके आधार पर वह कार्रवाई को ट्रैक भी कर सकता है। शिकायत जिस राज्य से संबंधित होगी वह वहां के अफसरों को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। कार्रवाई पर वरिष्ठ अफसर निगरानी भी रखेंगे। वेबसाइट पर पहचान जारी किए बगैर भी जानकारी दी जा सकती है।

ट्विटर भी बना दोस्त

साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतों के लिए सोशल मीडिया को ही माध्यम बनाया गया है। जिस पर आपकी पहचान गोपनीय रखते हुए आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। सिर्फ वेबसाइट ही नहीं बल्कि ट्विटर एट द रेट साइबर दोस्त पर जाकर भी यूजर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।