• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठग ने मोबाइल पर भेजा फोटो, बोला-पहचान कौन...क्लिक करने के बाद अकाउंट से उड़े रुपये

जबलपुर में एक ऑनलाइन ठगी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक ठग ने एक व्यापारी को मोबाइल पर एक फोटो भेजकर उसे पहचानने के लिए कहा। व्यापारी ने फोटो डा...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 30 Mar 2025 02:39:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Mar 2025 10:12:03 PM (IST)
ठग ने मोबाइल पर भेजा फोटो, बोला-पहचान कौन...क्लिक करने के बाद अकाउंट से उड़े रुपये
साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. जबलपुर में ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, फोटो भेजकर उड़ाए रुपये।
  2. व्यापारी के मोबाइल को हैक करके निकाले दो लाख 11 हजार रुपये।
  3. साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर शहर के स्नेह नगर में स्टेशनरी व्यापारी प्रदीप कुमार से ऑनलाइन ठगी का अनूठा मामला सामने आया है। प्रदीप शुक्रवार को सुबह आठ बजे फोन नंबर 9827832213 से उनके मोबाइल पर काल आया।

फोन करने वाले बोला कि एक फोटो भेजा है। उसके डाउनलोड करके देखिए कि पहचानते है क्या? उन्होंने फोटो डाउनलोड किया तो एक वृद्ध व्यक्ति का फोटो था। वे उसे नहीं पहचानते थे। इसलिए बाद में फोन आने पर उस कॉल को रिसीव नहीं किया।

एक रुपये अकाउंट में आए, फिर चले गए सारे रुपये

लगातार फोन आने पर दोपहर में एक बार फोन रिसीव कर लिया। वृद्ध को नहीं पहचानने की बात कहकर फोन रख दिया। उसके तुरंत बैंक से फोन पर तीन मैसेज आए। इसमें एक रुपये खाते में आने और फिर एक लाख और एक लाख 10 हजार रुपये कटने की सूचना थी।


व्यापारी द्वारा कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया गया था। इस पर बैंक पहुंचा तो संदिग्ध खाते में रुपये जाने का पता चला। व्यापारी ने साइबर सेल में शिकायत की है।

naidunia_image

हैदराबाद में एटीएम से रुपये निकाला

ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यापारी का खोवा मंडी स्थित कैनरा बैंक में खाता है। वे नेट बैंकिंग का उपयोग नहीं करते हैं। ठग ने मोबाइल हैक करके उनके बैंक से नेट बैंकिंग कर लिया। राशि को हैदराबाद के एक बैंक खाता में स्थानांतिरत करते हुए ठगी गई राशि को वहां एटीएम से प्राप्त कर लिया।

कॉलोनाइजर आदर्श अग्रवाल का एक और फर्जीवाड़ा, एफआईआर

चैतन्य प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स के संचालक आदर्श अग्रवाल का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। उसने एक कालोनी का ले आउट पास कराने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसीपी) में गलत जानकारी दी थी। धोखाधड़ी करते हुए कॉलोनी का नक्शा पास करा लिया।

naidunia_image

मामले में न्यायालय के निर्देश पर आरोपित आदर्श अग्रवाल के विरुद्ध गोराबाजार थाना में एफआईआर पंजीबद्ध की गई है। धोखाधड़ी के मामले में चैतन्य प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स में साझेदार सचिन उपाध्याय को भी आरोपित बनाया गया है। जमीनों के क्रय-विक्रय में धोखाधड़ी के एक मामले में आदर्श अग्रवाल के विरुद्ध पूर्व में भी ओमती थाना में मामला पंजीबद्ध हो चुका है।