• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के बरगी हादसे का दर्दनाक अंत: 48 घंटे बाद मिले आर कामराज और 9 साल के मयूरन के शव, सर्च ऑपरेशन खत्म

Madhya Pradesh cruise tragedy : तेज हवा के कारण अभियान में बार-बार बाधा आ रही थी। छोटी बोट से सर्च ऑपरेशन जोखिम भरा बना हुआ था। गोताखोर लगातार पानी के...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sun, 03 May 2026 09:30:40 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 04:24:19 PM (IST)
जबलपुर के बरगी हादसे का दर्दनाक अंत: 48 घंटे बाद मिले आर कामराज और 9 साल के मयूरन के शव, सर्च ऑपरेशन खत्म
जबलपुर में क्रूज हादसे में लापता आर कामराज व मयूरन के शव रविवार को मिले (जीवित अवस्‍था की फोटो)

HighLights

  1. 10 वर्षीय बेटा लहरों के सहारे किनारे आ गया था
  2. तमिलनाडु से आए स्वजन के साथ घूमने पहुंचे थे
  3. अंतिम संस्कार गृहग्राम में करने की इच्छा जताई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी बांध में गुरुवार को डूबे क्रूज में सवार लापता पर्यटकों में से 48 घंटे बाद नौ वर्षीय मयूरन पिता परिमल और आर कामराज के शव आज रविवार की सुबह से शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में मिल गए हैं। हादसे के 48 घंटे बाद सर्च अभियान भी समाप्‍त हो गया।

चार लोग लापता थे, एक एक तीन के शव मिल गए

घटना के बाद से जबलपुर आयुध निर्माणी खमरिया निवासी आर कामराज, उनका भतीजा मयूरन (9) लापता थे। तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को सुबह छह बजे से रेस्क्यू अभियान चला रही है।

विशेष विमान से तमिलनाडु ले जाया गया शव

दुर्घटना में मृत दो महिला पर्यटकों के शव को शनिवार को विशेष विमान से तमिलनाडु ले जाए गए थे। आयुध निर्माणी खमरिया में कार्यरत कामरान अपनी पत्नी, बच्चों, तमिलनाडु से आए माता-पिता, भाई-भाभी एवं अन्य स्वजन के साथ घूमने पहुंचे थे। हादसे के दौरान 10 वर्षीय बेटा लहरों के सहारे किनारे आ गया था, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन उसका छोटा बेटा श्रीतमिलवेंदन और भतीजा मयूरन सहित स्वयं आर कामराज डूब गए थे। रविवार की सुबह भतीजा मयूरन और आर कामराज के शव भी मिल गए।


naidunia_image

कामराज की बॉडी रिकवर भी हो गई, जबकि पत्नी व श्रितमिल की डेथ हो चुकी है

तमिलनाडु के त्रिची का रहने वाला परिवार

कामकराज का परिवार मूलत: तमिलनाडु के त्रिची का रहने वाला है। परिवार ने मृतक महिलाओं का अंतिम संस्कार गृहग्राम में करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद प्रशासन ने शवों एवं स्वजन को विशेष विमान से पहुंचाने की व्यवस्था की। शनिवार को एक विशेष विमान से दोनों महिलाओं के शव और दो स्वजन को तमिलनाडु भेजा गया।

naidunia_image

अब तक कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है

एक विमान तकनीकी खामी के कारण शाम तक नहीं पहुंच सका था। इस विमान से मृतक परिवार के अन्य सदस्यों को तमिलनाडु ले जाया गया। बरगी बांध क्रूज हादसे में अब तक कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- 'न सो पा रहा हूं, न ठीक से खा पा रहा...'; पायलट महेश पटेल की जुबानी बरगी क्रूज हादसे का सबसे खौफनाक सच