
जबलपुर। डायरिया से पीड़ितों का तांता विक्टोरिया जिला अस्पताल में लगा हुआ है। लगभग दर्जनभर मरीज अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं वहीं पीड़ित बच्चों को भी अस्पताल के डीवीडी वार्ड में भर्ती किया गया।
शीतलामाई वार्ड निवासी राधा (30वर्ष), सिद्धबाबा निवासी सरला चौधरी (18वर्ष), मोतीनाला निवासी मुनीर अहमद (40वर्ष), रांझी निवासी कमलाबाई (50वर्ष), गोहलपुर निवासी कुरैया बी (80वर्ष) व अन्य मरीजों को उल्टी दस्त होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया। इसी तरह स्वप्निल (14 माह), निखिल पटेल (7 माह), सिद्धबाबा निवासी सान्या (10 माह) व अन्य बच्चों को उल्टी दस्त से पीड़ित होने के कारण भर्ती किया गया।
टायफाइड भी बढ़ रहा
बच्चों में टायफाइड भी बढ़ रहा है। हाल यह है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में पीड़ित बच्चों का तांता लगा हुआ है।
- डायरिया और टायफाइड से बचने ये करें-
0 दूषित पानी न पिएं, फिल्टर का पानी पिएं।
0 बाजार के बर्फ का सेवन न करें।
0 खुले में रखे खाने के उपयोग न करें।
0 बच्चों को उल्टी दस्त होने पर ओआरएस घोल पिलाएं।
------------
गर्मी में डायरिया और टायफाइड के केस काफी आ रहे हैं। इस मौसम में बच्चों को तेज धूप से बचाएं इसके अलावा बासा खाने से बचाएं।
- डॉ. मंजू अग्रवाल
शिशु रोग विशेषज्ञ