Jabalpur News : अब सुबह छह बजे से खुलेगा भवंरताल पार्क, 10 बजे तक नहीं लगेगा शुल्क
Jabalpur News: आय बढ़ाने के साथ बच्चों के मनोरंजन का ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने लिया निर्णय।
By Sunil Dahiya
Edited By: Sunil Dahiya
Publish Date: Mon, 04 Jan 2021 06:03:00 AM (IST)
Updated Date: Mon, 04 Jan 2021 06:03:51 AM (IST)

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि । भवंतरताल पार्क अब रोजाना सुबह छह बजे से खुला करेगा। जबकि रात आठ बजे बंद होगा। खास बात यह है कि सुबह 10 बजे तक पार्क में सैर करने वालों से कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। इसके बाद 11 बजे से पार्क में घूमने वालों से 10 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा।
अब रात आठ बजे बंद होगा पार्क : दरअसल नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए निगम प्रशासन द्वारा नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भवंरताल, डुमना नेचर पार्क सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया गया है। अब नगर निगम प्रशासक बी चंद्रशेखर और निगमायुक्त अनूप कुमार के निर्देश पर भवंरताल पार्क खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है। जिसके तहत अब पार्क सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक खोला जाएगा।
ऐसा रहेगा खुलने,बंद होने का समय : भंवरताल पार्क अब सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे खुला रहेगा। प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे तक साफ-सफाई के लिए बंद रहेगा। 10 बजे तक पार्क घूमने वालों से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
11 बजे के बाद देना होगा प्रवेश शुल्क: पार्क की सफाई के बाद 11 बजे से पार्क में प्रवेश करने वालों से 10 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। पार्क में रात आठ बजे तक प्रवेश कर सकेंगे।
4 बजे से खुलता था पार्क : विदित हो कि इसके पहले पार्क अपरान्ह 4 बजे खुलता था और रात आठ बजे बंद हो जाता था। अब सुबह 6 बजे से पार्क खुलने पर उन बच्चों का मनोरंजन हो पाएगा जो सुबह पार्क नहीं जा पाते थे।