West Central Railway: अब पमरे के छह रेल खंडों में 110 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, काम हुआ पूरा
West Central Railway: पश्चिम मध्य रेलवे के छह रेल खंडों में अब 110 किमी प्रतिघंटे से अधिक की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी।
By Rahul Raikwar
Edited By: Rahul Raikwar
Publish Date: Wed, 19 Jul 2023 09:22:03 PM (IST)
Updated Date: Wed, 19 Jul 2023 09:22:03 PM (IST)

West Central Railway: जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पश्चिम मध्य रेलवे ने अपनी सीमा से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने पटरियों की मरम्मत का काम लगभग पूरा कर लिया है। इसके बाद इन रेल खंडे से ट्रेनें लगभग 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। पमरे के जबलपुर, भोपाल और कोटा, तीनों मंडलों द्वारा गति प्रतिबंध हटाना, अधोसरंचना के कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना, इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नल (आईबीएस) स्थापित करने का काम किया। इसके बाद कुछ रूटो पर 90 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी। वहीं कुछ रूटो पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार कर दी है।
छह रेल खंडों में तेज रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन
जानकारी के मुताबिक छह रेल खंडों में 110 किमी की रफ़्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। इनमें नरियावली-ईसरवारा रेलखण्ड तीसरी लाइन, सुमरेरी-खुरई रेलखण्ड तीसरी लाइन, खन्ना बंजारी - महरोई (न्यू) डाउन लाइन रेलखण्ड, मालखेड़ी–महादेवखेड़ी (न्यू) दूसरी लाइन, सालपुरा–छाबरागुगोर डाउन लाइन, कोटा–सोगरिया डाउन लाइन शामिल हैं।
स्टेशनों पर मिलेगा इकोनामी मील
रेलवे प्लेटफार्म पर सामान्य श्रेणी के डिब्बों के निकट जबलपुर रेल मंडल के सागर, सतना एवं पिपरिया स्टेशन में इकोनामी मील मिलेगा। रेलवे ने सामान्य डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सस्ता खाना उपलब्ध कराने के लिए प्लेटफार्म पर इन कोच के सामने सस्ता खाना दिया जाएगा। इस खाने को इकोनामी मील कहते हैं। इसमें यात्रियों को सात पूरियां, आलू की सूखी सब्जी और अचार होगा। वहीं 50 रुपये में 350 ग्राम स्नैक्स मील दिया जाएगा।