• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur Tourism : अब महिला गाइड टूरिस्टों को देंगी जबलपुर के पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी

मध्‍य प्रदेश पर्यटन विभाग अपनी वेबसाइट पर दक्ष टूरिस्ट गाइडों की पूरी जानकारी अपलोड करता है, जिसमें गाइड का नाम, क्षेत्र और मोबाइल नंबर भी होता है। दे...और पढ़ें

By Deepti MuleyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 17 Jul 2024 09:30:27 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jul 2024 09:30:27 AM (IST)
Jabalpur Tourism : अब महिला गाइड टूरिस्टों को देंगी जबलपुर के पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी
मदन महल की पहाड़ी के पास भ्रमण करतीं महिला गाइड।

HighLights

  1. 10 दिन के प्रशिक्षण बाद पांच वर्ष का लाइसेंस मिलता है।
  2. लाइसेंस जारी करने से विभाग-पुलिस सत्यापन कराते हैं।
  3. पर्यटन के क्षेत्र में जबलपुर में महिला गाइड नहीं थी।

नईदुनिया, जबलपुर (Jabalpur Tourism)। मध्य प्रदेश में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइड प्रशिक्षण की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में महिलाओं को टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहली बार जबलपुर में 11 महिला टूरिस्ट गाइड रजिस्टर्ड किया गया है। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की जिला समन्वयक दीप्ति ठाकुर बोलीं-महिला गाइड की सुरक्षा की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग की है।

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग में पर्यटन में अपार संभावनाएं

  • 12 वीं पास युवतियों को भी टूरिस्ट गाइउ बनने का मौका।
  • 15 रजिस्टर्ड होने के बाद अब इन्हें अवसर दिया जाएगा।
  • विभाग की तरफ से 11 युवतियों को गाइड रजिस्टर्ड किया।
  • 10 दिन के प्रशिक्षण बाद पांच वर्ष का लाइसेंस मिलता है।
  • लाइसेंस जारी करने से विभाग-पुलिस सत्यापन कराते हैं।
  • पर्यटन के क्षेत्र में जबलपुर में महिला गाइड नहीं थी।
  • प्रशिक्षण के महिला गाइडों को सर्टिफिकेट भी दिए हैं।
  • सांस्कृतिक, पौराणिक व ऐतिहासिक विशेषता बताएंगी।

विभाग की तरफ से 11 युवतियां गाइड रजिस्टर्ड

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रशिक्षण में पर्यटकों के साथ व्यवहार, स्थानीय पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े सांस्कृतिक, पौराणिक व ऐतिहासिक विशेषता की जानकारी दी गई है। नगर में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से 11 युवतियां गाइड रजिस्टर्ड हैं। ईशा कापसे, स्नेहा चक्रवर्ती, नंदिनी कुम्हार, अंकिता पंडित, मुस्कान बर्मन, देवांशी पटेल, सृष्टि गर्ग, श्रेता गर्ग, मुस्कान चढ़ार, पलक जाट, इफरा नूरी को सर्टिफिकेट भी दिए गए हैं।


लोगों से मिलना-जुलना व बातें करना बहुत पसंद

पर्यटन क्षेत्र में बचपन से ही रुचि रही है। मुझे लोगों से मिलना-जुलना व बातें करना बहुत पसंद है। कालेज में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने हमें टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण दिया। जिसमें हमें नगर के सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी से अवगत कराया गया।

स्टोरी टेलिंग, शायरी व कविताएं भी सिखाई गईं

हमें बताया कि अगर कोई पर्यटक आता है, तो उसके साथ कैसे डील करना है। इसमें हमें स्टोरी टेलिंग, शायरी व कविताएं भी सिखाई गईं। ताकि हम अपने नगर के पर्यटन स्थलों की इन माध्यमों से बयां कर सकें।

कई तरह के टास्क दिए गए थे, विशेषता बताई

गाइड स्नेहा चक्रवर्ती बोलीं-हमें कई तरह के टास्क दिए गए थे, जिनको पूरा करना था। प्रशिक्षण के समय हमें पर्यटन विषय के बारे में बहुत सारी जानकारी दी गई। साथ ही हमें विभिन्न पर्यटन स्थलों मदन महल का किला, भेड़ाघाट, मां त्रिपुरी सुंदरी मंदिर, रानी दुर्गावती संग्रहालय आदि का भ्रमण कराया गया। जहां इसकी विशेषता के बारे में जानकारी दी गई।

महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है

अब लड़कियों और महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा, जहां तक वे नहीं पहुंची हो। मुझे टूरिज्म विषय बहुत पसंद है। इसमें बहुत सारी चीजें सीखने के लिए होती है। एक गाइड तो पर्यटकों को अपने नगर के पर्यटन स्थलों की जानकारी से अवगत कराता है। ट्रेनिंग के दौरान पर्यटन से संबंधित जानकारी दी गई।

पर्यटक आता है, तो उसे परंपरानुसार होगा स्वागत

गाइड इशा कापसे का कहना है कि अगर कोई पर्यटक आता है, तो उसे परंपरानुसार उसका स्वागत करना है। उसके बाद उसे होटल्स आदि की जानकारी देना है। साथ ही पर्यटक के पास फस्र्ट एड है या नहीं यह सुनिश्चित करना है।

कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया

नगर के पर्यटन स्थलों की जानकारी देनी होती है। अगर काेई कम दिन के आया है, तो उसे किस तरह से नगर के पर्यटन क्षेत्रों को कवर करना है, इसके बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही हमें कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। जहां हमने गाइड के रूप में काम किया।

अभी तक पर्यटन के क्षेत्र में जबलपुर में महिला गाइड नहीं थीं, लेकिन 15 रजिस्टर्ड होने के बाद अब इन्हें मौका दिया जाएगा। हमारा नगर पर्यटन के मामले में बहुत समृद्ध है।अब पर्यटन के क्षेत्र में गाइड के रूप में भी महिलाएं काम करेंगी। जो कि हमारे नगर के लिए गौरव का विषय है। पर्यटकों के साथ व्यवहार से लेकर उन्हें पर्यटन स्थलों की जानकारी देना भी शामिल है। अब जो भी पर्यटक आते है, इन महिला गाइड को मौका दिया जाएगा। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग की है।

दीप्ति ठाकुर, जिला समन्वयक मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग