• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में दो घंटे थमेंगे हाथ, काली पट्टी बांधकर नर्सिंग स्टाफ का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

एसोसिएशन का कहना है कि शासन स्तर पर कई बार पत्राचार और मांगों के निराकरण की मांग उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

By Alok BanerjeeEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 08:50:26 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 08:50:26 AM (IST)
जबलपुर में दो घंटे थमेंगे हाथ, काली पट्टी बांधकर नर्सिंग स्टाफ का शांतिपूर्ण प्रदर्शन
मेडिकल एंड हेल्थ नर्सिंग एसोसिएशन, मप्र के बैनर तले देंगी धरना। प्रतीकातमक चित्र

HighLights

  1. मरीजों की सेवा पर नहीं आएगा संकट
  2. समाधान करने के लिए दिया एक माह
  3. अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

नईदुनिया डिजिअल डेस्‍क, जबलपुर। मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटा रहने वाला नर्सिंग स्टाफ मंगलवार को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में दो घंटे का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन होगा।

डीन कार्यालय के सामने काली पट्टी बांधकर बैठेंगी

मेडिकल एंड हेल्थ नर्सिंग एसोसिएशन, मप्र के बैनर तले नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज की नर्सिंग आफिसर्स सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक डीन कार्यालय के सामने काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठेंगी।

600 से अधिक नर्सिंग आफिसर्स होंंगी शामिल

इस दौरान सांकेतिक रूप से कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा। प्रदर्शन में 600 से अधिक नर्सिंग आफिसर्स के शामिल होने की संभावना है।

कई बार पत्राचार के बावजूद ई ठोस निर्णय नहीं

एसोसिएशन का कहना है कि शासन स्तर पर कई बार पत्राचार और मांगों के निराकरण की मांग उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल कर पूर्ण कामबंदी की जाएगी

यदि एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अगले महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर पूर्ण कामबंदी की जाएगी।

नर्सिंग स्टाफ की प्रमुख मांगें

नर्सिंग स्टाफ की प्रमुख मांगों में नर्सिंग आफिसर्स के रिक्त पदों पर नियुक्ति, लंबित कर्मचारी कोड जारी करना, चिकित्सा शिक्षकों की तर्ज पर सातवें वेतनमान का लाभ, तीन से चार समयमान वेतनमान की सुविधा तथा वर्ष 2011 में भर्ती नर्सिंग आफिसर्स को समयमान वेतनमान के एरियर का भुगतान शामिल है।

  • सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रहेगा सांकेतिक कार्य बहिष्कार।
  • 600 से अधिक नर्सिंग आफिसर्स के शामिल होने की संभावना।
  • शासन स्तर पर कई बार पत्राचार के बाद भी नहीं निकला समाधान।
  • मांगें पूरी नहीं होने पर अगले माह से पूर्ण कामबंदी की तैयारी।

यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा एक्शन: भोपाल में एम्प्लाइज यूनियन का कार्यालय सील, 1 करोड़ बकाया किराया वसूलने की तैयारी