• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में ऑनलाइन रेटिंग का झांसा, 37 लाख रुपये की चपत; पहले मुनाफा फिर अलग-अलग खातों में कराए भुगतान

शुरुआती लेनदेन में मुनाफा मिलने से उसे आरोपितों पर भरोसा हो गया। आरोपितों के कहने पर अंकित गुप्ता सहित अन्य खातों में भी कई बार 40 हजार से लेकर 7 लाख ...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 06:26:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 06:26:50 PM (IST)
जबलपुर में ऑनलाइन रेटिंग का झांसा, 37 लाख रुपये की चपत; पहले मुनाफा फिर अलग-अलग खातों में कराए भुगतान
झांसा देकर उससे लगातार रकम जमा कराना शुरू कर दिया। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. घर बैठे कमाई करने का दिया था लालच
  2. टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर जाल में फंसाया
  3. आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। होटल की ऑनलाइन रेटिंग करने के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक को घर बैठे कमाई का झांसा देकर 37 लाख 423 रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने शुरुआत में छोटे टारगेट पूरे करने पर मुनाफा देकर युवक का भरोसा जीता। इसके बाद उसे रिचार्ज के नाम पर रकम जमा करने के लिए कहा गया।

ठगों ने संपर्क तोड़ दिया और उसे ब्लॉक कर दिया

मुनाफे के लालच में युवक ने अपने, पत्नी और परिचितों के खातों से अलग-अलग रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में ठगों ने संपर्क तोड़ दिया और उसे ब्लॉक कर दिया। शिकायत की जांच के बाद अधारताल पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


टेलीग्राम पर आया था मैसेज

पुलिस के अनुसार जागृति नगर, अमखेरा निवासी विक्रांत साहू (29) का खाता एसबीआइ की मिलौनीगंज शाखा में है। वह टेलीग्राम का इस्तेमाल करता है। टेलीग्राम पर रियांश नाम से एक व्यक्ति का मैसेज आया। इसमें घर बैठे रुपये कमाने और आनलाइन टास्क पूरा करने की जानकारी दी गई थी। विक्रांत ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। आरोपितों के बताए लिंक पर उसने अपना बैंक खाता भी जोड़ दिया।

पहले छोटे टारगेट पर दिया मुनाफा

ठगों ने पहले विक्रांत को एक टारगेट पूरा करने के एवज में 1024 रुपये दिए। इसके बाद उसने 10 हजार रुपये का रिचार्ज किया, जिसके बदले उसे 17 हजार 546 रुपये वापस मिले। इसी तरह फैमिली ट्रिप के नाम पर उसने 20 हजार 960 रुपये का रिचार्ज किया, जिसके एवज में उसे 42 हजार 573 रुपये मुनाफे के तौर पर मिले।

मुनाफे के लालच में बढ़ती गई रकम

इसके बाद आरोपितों ने ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर उससे लगातार रकम जमा कराना शुरू कर दिया। विक्रांत ने पहले 50 हजार और फिर डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद पत्नी के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया खाते से 99 हजार रुपये और साथी शुभम विश्वकर्मा के फोनपे से 84 हजार 787 रुपये भेजे।

एसबीआई मदन महल शाखा से किया लेनदेन

इसके बाद एसबीआई मदन महल शाखा से 3 लाख 16 हजार 310 रुपये सहित अलग-अलग खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए। आरोपितों के कहने पर अंकित गुप्ता सहित अन्य खातों में भी कई बार 40 हजार से लेकर 7 लाख रुपये तक की रकम जमा की गई।

37 लाख रुपये से अधिक ऐंठने के बाद किया ब्लाॅक

पुलिस के मुताबिक अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपितों ने विक्रांत से कुल 37 लाख 423 रुपये ऐंठ लिए। जब युवक ने रकम वापस लेने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसे ब्लाक कर दिया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की। अधारताल पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लेनदेन और संबंधित खातों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- इंदौर-भोपाल की तर्ज पर जबलपुर में भी फ्लाइंग स्कूल शुरू करने की तैयारी, युवाओं को मिलेंगे नए अवसर