जबलपुर में चाय पीने उतरे और छूटी ट्रेन, यात्री लापता; महानगरी साढ़े छह तो पाटलीपुत्र साढ़े पांच घंटे लेट
मध्यरात्रि ट्रेन के मुख्य स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन से उतरें और ट्रेन रवाना हो गई। जब वह सीट पर नहीं पहुंचे तो स्वजन ने पूछताछ शुरू की। वह मुख्य स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में साढ़े तीन बजे तक प्लेटफार्म पर बैठे दिखे।
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 03:52:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 03:52:52 PM (IST)
HighLights
- शासकीय रेल पुलिस थाना में शिकायत की
- स्वजन के साथ चंद्रपुर से वाराणसी जा रहे थे
- जीआरपी लापता यात्री की तलाश कर रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट ट्रेन में सवार एक यात्री चाय पीने के लिए जबलपुर स्टेशन में उतरें। इसी दौरान ट्रेन रवाना हो गई और वह स्वजन से बिछड़ गए। मामले में स्वजन ने शासकीय रेल पुलिस थाना में शिकायत की है।
संभाजी पांडागले ट्रेन के एस-पांच कोच में सवार थे
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के ग्राम बेलदारा निवासी संभाजी पांडागले ट्रेन के एस-पांच कोच में सवार थे। स्वजन के साथ चंद्रपुर से वाराणसी जा रहे थे।
जब वह सीट पर नहीं पहुंचे तो की पूछताछ
मध्यरात्रि ट्रेन के मुख्य स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन से उतरें और ट्रेन रवाना हो गई। जब वह सीट पर नहीं पहुंचे तो स्वजन ने पूछताछ शुरू की। वह मुख्य स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में साढ़े तीन बजे तक प्लेटफार्म पर बैठे दिखे। जीआरपी लापता यात्री की तलाश कर रही है।
जबलपुर होकर चलने वाली एक्सप्रेस की चाल लड़खड़ाई
- जबलपुर होकर चलने वाली महानगरी और पाटलीपुत्र एक्सप्रेस की चाल तीन दिन से लड़खड़ाई हुई है।
- रविवार को भी मुंबई की ओर से आने वाली दोनों ट्रेन अपने निर्धारित समय कई घंटे विलंब से जबलपुर पहुंची।
- सीएसएमटी-बनारस महानगरी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे और एलटीटी-पाटिलपुत्र एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देर से आई।
- पुरी-वलसाड दो घंटे, एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस एक घंटे देर से मुख्य स्टेशन पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को समस्या हुई।
- एलटीटी-कानपुर स्पेशल ट्रेन लगभग 20 घंटे, उधना-मधुबनी स्पेशल ट्रेन लगभग छह घंटे की देरी से जबलपुर पहुंची।
यह भी पढ़ें- स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: लखनऊ बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, Top-10 में MP-CG के शहरों का दबदबा; देखें पूरी लिस्ट