• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जबलपुर में एक नहीं, दो हजार युवाओं को जॉब देगा पेटीएम

नोटबंदी के दौरान जन-जन तक पहुंच बनाने वाला पेटीएम शहर के 2 हजार युवाओं को रोजगार देगा। इसकी प्लानिंग तैयार है।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 26 May 2017 03:50:17 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 May 2017 03:35:13 PM (IST)
जबलपुर में एक नहीं, दो हजार युवाओं को जॉब देगा पेटीएम

जबलपुर। नोटबंदी के दौरान जन-जन तक पहुंच बनाने वाला पेटीएम शहर के 2 हजार युवाओं को रोजगार देगा। इसकी प्लानिंग तैयार है। यह कहना है पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा का। श्री शर्मा गुरुवार की रात 8.30 बजे फ्लाइट से जबलपुर पहुंचे। होटल जैक्सन में नईदुनिया से चर्चा में श्री शर्मा ने कहा कि पहले शहर के एक हजार युवाओं को पेटीएम में जॉब देने की प्लानिंग थी, लेकिन अब इसे दो गुना कर दिया है।

जबलपुर में होगा बैंक का ऑपरेशन ऑफिस

विजय शेखर शर्मा ने बताया कि पेटीएम जल्द ही बैंक सेक्टर में भी उतरेगा। लाइसेंस मिल गया है। जबलपुर को भी इससे जोड़ा जाएगा। बैंक का प्रोसेसिंग और ऑपरेशन ऑफिस शहर में ही होगा। इसके लिए भी काम कर रहे हैं। स्टार्ट-अप पर बोलते हुए कहा कि पेटीएम का कॉन्सेप्ट साफ है, वह सर्विस सेक्टर से इसकी शुरुआत कर लोगों को जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि वे शहर के लिए बहुत कुछ लाए हैं। शुक्रवार को 'स्टार्ट-अप से उद्यमिता की ओर' विषय पर संगोष्ठी इस पर और विस्तार से बताएंगे कि उनकी क्या क्या प्लानिंग है।


विवेक तन्खा बोले, हमें अब ज्यादा चाहिए

शहर के युवाओं को पेटीएम में जॉब देने की बात पर पेटीएम के फाउंडर के साथ खड़े राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि अब शहर को एक नहीं दो हजार जॉब चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि हम इसके लिए तैयार हैं और प्लानिंग कर रहे हैं। उनसे मिलने के लिए विधायक तरुण भनोट, नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विनय सक्सेना के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी होटल पहुंचे। श्री शर्मा ने सभी से मुलाकात की। कुछ देर यहां रुकने के बाद वे उद्योगपति कैलाश गुप्ता के घर रवाना हो गए।

स्टार्ट-अप से उद्यमिता की ओर संगोष्ठी आज

जबलपुर चेम्बर द्वारा 'स्टार्ट-अप से उद्यमिता की ओर विषय पर संगोष्ठी शुक्रवार को 11.30 बजे से शहीद स्मारक सभागार में आयोजित की गई है। कार्यक्रम में पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, महापौर स्वाति गोडबोले शामिल होंगे। चेम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु खरे ने बताया कि यह संगोष्ठी गुरुवार को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर शुक्रवार को आयोजित की जा रही है।