• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

हाई कोर्ट में विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ याचिका दायर, चुनावी हलफनामे में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का आरोप

हाई कोर्ट में विधायक गोविंद सिंह राजपूत के वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल नामांकन और चुनावी हलफनामे को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 03:13:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 03:13:28 PM (IST)
हाई कोर्ट में विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ याचिका दायर, चुनावी हलफनामे में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का आरोप
विधायक गोविंद सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एमएलए गोविंद सिंह राजपूत पर 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का आरोप
  2. हाई कोर्ट में 2023 के चुनावी हलफनामे को लेकर जनहित याचिका
  3. चुनाव आयोग में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का दावा, अगस्त में अगली सुनवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हाई कोर्ट में विधायक गोविंद सिंह राजपूत के वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल नामांकन और चुनावी हलफनामे को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि चुनावी हलफनामे में करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों का विवरण कथित रूप से छिपाया गया।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने मामले को चार अगस्त को सुनवाई के लिए नियत किया है। दरअसल, सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र निवासी राजकुमार सिंह ने जनहित याचिका में दावा किया है कि राजपूत, उनकी पत्नी सविता गोविन्द व ज्ञानवीर सेवा समिति के नाम दर्ज कथित अचल संपत्तियों का पूरा विवरण चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया।


यह भी पढ़ें- अश्लील सीडी कांड: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सीबीआई कोर्ट की कार्यवाही पर हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

21 मार्च 2025 को की गई थी शिकायत

जनहित याचिकाकर्ता के अनुसार, इस संबंध में 21 मार्च, 2025 को चुनाव आयोग में शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई तर्कसंगत आदेश नहीं हुआ। कार्रवाई नहीं होने पर हाई कोर्ट की शरण ली गई। जनहित याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत द्वारा पक्ष रखेंगे। कोर्ट ने बहस के लिए चार अगस्त की तारीख तय की है।