जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। फोटो जर्नलिज्म के पितृ पुरुष नितिन पोपट का 75 वां जन्मोत्सव अमृत महोत्सव के रूप में फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा गुजराती मंडल भवन में मनाया गया। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, विनय सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के साथ ही अनेक सामाजिक गणमान्य जन , वरिष्ठ छायाकार एवं वीडियो जर्नलिस्ट ने वरिष्ठ प्रेस छायाकार स्वर्गीय महेंद्र चौधरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
अपने उद्बोधन में आइजी भगवत सिंह चौहान ने कहा की फोटो पत्रकारिता एक कठिन विधा है। नितिन पोपट ने इस विधा में महारत हासिल की। उनका जीवन एवं कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।इन्होंने कई चुनौतियों का सामना करते हुए फोटोग्राफी की दिशा में एक आयाम तैयार किया।फोटोग्राफी अब जब युवाओं के लिए पैशन और करियर बनाने का एक बेहतर विक्लप बन गई है। उस समय फोटोग्राफी किसी जुनून से कम नहीं थी। फोटो की रील को डार्क रूम में धोना और फोटो बनाना ये भी फोटोग्राफर का ही काम था। सीमित संसाधनों के साथ अपनी कला को निखारने का एक अलग ही तजुरबा हासिल किया है शहर के नितिन पोपट ने। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मोहन शशि ,रविंद्र बाजपेई, पंकज पटेरिया ,आशीष शुक्ला, मथुरा जैन, शैलेंद्र सिंह ठाकुर ,चमन श्रीवास्तव, जगत बहादुर सिंह अन्नू आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
अनेक संस्थाओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष संजय राठौर, संजीव चौधरी, दीपक पटेल, अनिल तिवारी, रविंद्र विश्वकर्मा, अशोक बर्मन, राजेंद्र दुबे, ओपी नेमा, ने गुलाब की माला पहनाकर नितिन पोपट का सम्मान किया। इस अवसर पर देवी गीत गायक मनीष अग्रवाल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें इन्होंने एक से बढ़तकर एक भजन प्रस्तुत किए। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने किया।