Jabalpur News : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जैसे-जैसे मौसम में तपन बढ़ी है। महिलाएं अपने होम गार्डन की ग्रीनरी बढ़ा रही है। ताकि समर सीजन में पेड़-पौधों औ पक्षियों को हरियाली में मिल सकें। बर्ड हाउस से होमगार्डन की खूबसूरती बढ़ाई जा रही है। बर्ड हाउस से लेकर वाल और विंडो को भी प्लांटर से सजाया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि समर सीजन में घर को प्लांट्स कूल रखते हैं।
इंडोर प्लांट्स के साथ आउटडोर प्लांट्स की डिमांड बढ़ने लगी है। जिसमें सदाबहार ग्रीन रहने वाले पाम प्लांट्स शामिल है। महिलाओं ने कहा कि मार्निंग और इवनिंग का समय गार्डन में बिताना अच्छा लगता है। जिसके लिए होमगार्डन को तैयार कर रहे है। होमगार्डन में कलरफुल गमले और फ्लावर्स के साथ बेलाएं भी आकर्षित नजर आ रही है। महिलाएं समर सीजन में आशियाने को एवरग्रीन रखने के लिए ग्रीन एरिया रेडी किया जा रहा है। समर सीजन में घर को प्लांट्स सुपर कूल रखते हैं। टायर प्लांटर से भी गार्डन को सजाया जा रहा है।
गृहिणी सीमा बोलीं-हमेशा से घर में गार्डन की इच्छा थी। इसलिए घर में होमगार्डन बनवाया। कुछ ही दिनों बाद समर सीजन आने वाला है। समर में गार्डन का खास ख्याल रखना पड़ता है। गार्डन के बीचों-बीच झरना भी बनाया है। जो गार्डन की शोभा बढ़ाता है। शाम को समय गार्डन में बैठना बहुत पसंद है। हम दोनों हसबैंड को शाम को कुछ समय गार्डन में व्यतीत करते है। कई बार फ्रेंड्स की किटी भी गार्डन में ही होती है। इंडोर प्लांट्स के साथ आउट डोर प्लांट की डिमांड भी बढ़ने लगी है। समर सीजन के प्लांट्स के साथ सदाबहार ग्रीन रहने वाले पाम प्लांट्स भी शामिल हैं।
गृहिणी रेशमा चौधरी ने बताया कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे लोगों के हाल-बेहाल हो जाते हे। ऐसे में पेड़-पौधो का भी ध्यान रखना जरुरी होता है। गार्डन का टेंपरेचर मेंटेन रहता है। ग्रीनरी वाले एरिया में ठंडक महसूस होती है। पिछले वर्ष तक हमारे पास वर्ड हाउस भी था। जहां रंग-बिंरगी चिड़िया आती थी। उनकी चहचहाट सुनकर दिन की शुरुआत होती थी। लेकिन अब बर्ड हाउस नहीं है। हम बर्ड हाउस में पक्षियों के लिए खाना और पानी रखते थे। बर्ड हाउस गार्डन की शोभा बढ़ाता है।
गृहिणी महिमा जैन ने कहा कि मेरे गार्डन में सभी सीजन के प्लांट्स मौजूद है। साथ ही पाम प्लांट्स भी है। वाल पर बेलाएं को डेकोरेटिव तरीके से सजाया है। हर कोई होमगार्डन देखकर खुश हो जाता है। वाल पर लंबी-लंबी बेलाएं बहुत ही सुुंदर नजर आती है। इसे डेकोरेट भी करते है। जब भी घर में कोई प्रोग्राम होता है, तो पूरे घर को नेचुरल फ्लावर्स से डेकोरेट करते है। बेलाएं और विभिन्न फूलों की पत्तियों से घर की ग्रीनरी बढ़ जाती है। समर सीजन में हरियाली बहुत ही आनंददायी होती है। साथ ही टायर प्लांटर से भी गार्डन को सजाया है। विंडो वाल में भी फ्लावर प्लांटर रखे है, जिससे गार्डन की खूबसूरती ओर बढ़ जाती है।
गृहिणी ट्विंकल बोलीं-अगर होमगार्डन हो तो मूड हमेशा ही फ्रेश रहता है। मैने गार्डन में डेकोरेशन के लिए ग्रीन लाइटिंग होल्डर लगाए है। इंडोर प्लांटर से रुम को सजाया है, जिससे फ्रेश एयर मिलती है। विंटर और रेनी सीजन में प्लांट्स की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं पड़ता है, लेकिन समर में गार्डन की बहुत देखरेख करनी पड़ती है। इसके लिए अभी से तैयारी कर ली है। ग्रीन नेट भी लगा ली है, ताकि प्लांट्स पर सीधे धूप ना पड़े। प्लांट्स का ध्यान भी हमारा काम है।