
Jabalpur News : जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किए गए रीवा के शराब कारोबारी पुष्पेन्द्र सिंह को मंगलवार को दोबारा से न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसकी पुलिस रिमांड की अवधि बढ़ा दी। उसे लेकर ईडी की टीम फिर से भोपाल रवाना हो गई। बता दे कि पुष्पेन्द्र को ईडी ने ग्वारीघाट इलाके से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद रविवार को उसे विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पुष्पेन्द्र सिंह ने केनरा बैंक मैनेजर के साथ मिलीभगत कर कई लोगों के नाम से वाहन लोन निकलवाए। जिसके बाद उक्त राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराई, लेकिन कम्पनी से वाहनों की डिलेवरी नहीं ली। मामले में सीबीआई समेत ईडी ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी। वहीं पुष्पेन्द्र सिंह फर्जी डिमांड डाफ्ट मामले में कटनी निवासी बल्लन तिवारी का भी पार्टनर है। ईडी ने उसके घर और ठिकानों पर शनिवार को कार्रवाई की थी। टीम ने वहां से कई दस्तावेज भी जब्त किए।