• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

हादसे में दूसरे वाहन को फंसाने की आशंका, बीमा कंपनी के अधिकारी और वकील की होगी जांच

हाई कोर्ट ने सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर दाखिल अपील में गंभीर अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए दावा खारिज कर दिया।

By Surendra DubeyEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:37:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:37:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
हादसे में दूसरे वाहन को फंसाने की आशंका, बीमा कंपनी के अधिकारी और वकील की होगी जांच

HighLights

  1. 2020 में टीकमगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी
  2. परिवार ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मुआवजे की मांग की थी
  3. कोर्ट ने गवाही संदिग्ध मानते हुए उसे प्लांटेड गवाह बताया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हाई कोर्ट ने सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर दाखिल अपील में गंभीर अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए दावा खारिज कर दिया। कोर्ट ने दूसरे वाहन को जानबूझकर दुर्घटना में फंसाने की आशंका जताई।

साथ ही नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के डिविजनल मैनेजर आरएस परिहार और कंपनी के अधिवक्ता सागर स्वरूप रावत के विरोधाभासी बयानों पर नाराजगी जाहिर की।

2020 में टीकमगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी

न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को दोनों के आचरण और भूमिका की जांच कराने के निर्देश दिए। मामला छतरपुर निवासी कांति रजक और उनके बच्चों की अपील से जुड़ा है। उनके पति दयाचंद रजक की 25 अक्टूबर 2020 को टीकमगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।


परिवार ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मुआवजे की मांग की थी

परिवार ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मुआवजे की मांग की थी, लेकिन अधिकरण ने 21 सितंबर 2021 को दावा खारिज कर दिया। इसके बाद पत्नी और बच्चों ने हाई कोर्ट में अपील की। सुनवाई में सामने आया कि दुर्घटना 25 अक्टूबर को हुई, पुलिस को सूचना 25 नवंबर को दी गई और एफआइआर एक दिसंबर 2020 को दर्ज हुई।

परिस्थितियों और साक्ष्यों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए

करीब एक महीने की देरी ने दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियों और साक्ष्यों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए। हाई कोर्ट ने पाया कि एफआईआर में मुकेश और विनोद नाम के दो चश्मदीदों का उल्लेख था, जो मृतक के सगे भाई थे। इसके बावजूद दोनों को अदालत में गवाही के लिए पेश नहीं किया गया।

इसके बजाय राम सिंह को गवाह बनाया गया। उसने मृतक को पहले से जानने का दावा किया, लेकिन दुर्घटना के तत्काल बाद किसी को सूचना नहीं दी।

गवाही संदिग्ध मानते हुए उसे प्लांटेड गवाह बताया

एक अन्य विरोधाभास यह था कि मृतक का भाई मुकेश कथित तौर पर घटना के समय उसके साथ था, फिर भी शुरुआत में अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। कोर्ट ने इन परिस्थितियों में राम सिंह की गवाही संदिग्ध मानते हुए उसे प्लांटेड विटनेस यानी गढ़ा हुआ गवाह बताया।

दूसरे वाहन को जानबूझकर दुर्घटना में फंसाने की आशंका भी जताई

दूसरे वाहन को जानबूझकर दुर्घटना में फंसाने की आशंका भी जताई। सुनवाई के दौरान नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के डिविजनल मैनेजर आरएस परिहार और कंपनी के अधिवक्ता सागर स्वरूप रावत के बयानों में विरोधाभास सामने आए।

हाई कोर्ट ने मामले में जल्दबाजी और आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर भी गंभीर चिंता जताई। कोर्ट ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को निर्देश दिए कि वे डिविजनल मैनेजर और अधिवक्ता की भूमिका व आचरण की जांच कराएं।

बीमा कंपनी के अधिकारी और अधिवक्ता की भूमिका की जांच के निर्देश

सभी तथ्यों, गवाहों के बयानों, एफआईआर में देरी और साक्ष्यों में विरोधाभासों पर विचार करने के बाद हाई कोर्ट ने कांति रजक और उनके बच्चों की अपील खारिज कर दी। इस फैसले में दुर्घटना के दावों में समय पर पुलिस रिपोर्ट, विश्वसनीय गवाह और ठोस साक्ष्यों के महत्व को रेखांकित किया गया है। वहीं बीमा कंपनी के अधिकारी और अधिवक्ता की भूमिका की जांच के निर्देश इस मामले का महत्वपूर्ण पहलू बन गए हैं।

यह भी पढ़ें- फोटो भेजकर तय करते थे रकम, नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने में मौसी सहित 3 आरोपियों की जमानत खारिज

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।