
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज और तिरुनेलवेली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी के रास्ते संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04171 प्रयागराज–तिरुनेलवेली स्पेशल का संचालन एक अगस्त से 22 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को कुल चार फेरे में किया जाएगा।
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04172 तिरुनेलवेली–प्रयागराज स्पेशल का संचालन 3 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को कुल चार ट्रिप में होगा। ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए गए हैं, जिनमें नौ स्लीपर, दो थर्ड एसी, छह जनरल और दो एसएलआर/डी कोच शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- एमपी में रेलवे की बड़ी सौगात.... कटनी में देश का सबसे लंबा रेल ग्रेड सेपरेटर तैयार, ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार
यह स्पेशल ट्रेन नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, रेनीगुंटा और मदुरै सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- दतिया विधानसभा उपचुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सुबह 10 बजे तक 16.33 फीसदी मतदान; तीन अगस्त को आएंगे नतीजे