• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pre Agriculture Test: मध्‍य प्रदेश के 9 शहरों में होगा प्री एग्रीकल्चर टेस्ट, छात्र नौ मई तक कर सकेंगे आवेदन

छात्र-छात्राएं 9 मई, 2024 तक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए 14 मई, 2024 तक का समय दिया गया है।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 29 Apr 2024 06:56:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Apr 2024 07:36:53 AM (IST)
Pre Agriculture Test: मध्‍य प्रदेश के 9 शहरों में होगा प्री एग्रीकल्चर टेस्ट, छात्र नौ मई तक कर सकेंगे आवेदन

HighLights

  1. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पात्रता परीक्षा के निर्देश जारी किए
  2. पात्रता परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ
  3. आनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए 14 मई, 2024 तक का समय दिया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर में स्थित मध्‍य प्रदेश के एकमात्र सरकारी इंजीनियरिंग कालेज सहित कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में प्रवेश की पात्रता परीक्षा- प्री एग्रीकल्चर टेस्ट का आयोजन इस बार राज्य के नौ शहरों में होगा। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पीएटी-2024 के परीक्षा कार्यक्रम सहित पात्रता नियमों को लेकर दिशा-निर्देशा जारी कर दिए है। इसके साथ ही पात्रता परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।

छात्र-छात्राएं 9 मई, 2024 तक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए 14 मई, 2024 तक का समय दिया गया है। पात्रता परीक्षा का आयोजन 8 और 9 जून, 2024 को होगा। पीएटी उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रावीण्य सूची के अनुसार जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय और चित्रकूट के महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोद्योग विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों और संबद्ध कालेजों में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की पात्रता होगी।


पात्रता परीक्षा के लिए शुल्क...

- 500 रुपये अनारक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क देय होगा।

- 250 रुपये आरक्षित वर्ग व नि:शक्त जन अभ्यार्थियों के लिए शुल्क है।

- 60 रुपये कियोस्क के माध्यम से आनलाइन आवेदन पर शुल्क देय होगा।

- 20 रुपये शुल्क, आनलाइन आवेदन पर रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के लिए है।

इन शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र

- जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सतना, सागर, रतलाम, नीमच।

महाविद्यालय, पाठ्यक्रम और सीटें....

कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में बीटेक...

संस्थान / शहर : पाठ्यक्रम : सीट

जबलपुर : बीटेक : 70,

उद्यानिकी महाविद्यालय में बीएससी...

रहली : 60,

छिंदवाड़ा : 60,

मंदसौर : 40

वानिकी महाविद्यालय में बीएससी...

जबलपुर : 25

कृषि कालेज में बीएससी...

जबलपुर : 70 ,

रीवा : 70,

टीकमगढ़ : 70,

गंजबासौदा : 40,

वारासिवनी : 40,

पवारखेड़ा : 40,

खुरई : 60,

पन्ना : 60

ग्वालियर : 60,

इंदौर : 60,

सिहोर : 60,

खंडवा : 40

चित्रकूट : 120

नोट: प्रदेश में संचालित सरकारी संस्थान की जानकारी।

प्रवेश परीक्षा के लिए अर्हता

बीटेक-कृषि, बीएससी कृषि, उद्यानिकी और वानिकी, ये सभी चार वर्षीय आनर्स पाठ्यक्रम है। इनमें प्रवेश पीएटी की प्रावीण्य सूची से मिलता है। पात्रता परीक्षा में विज्ञान एवं कृषि समूह से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो सकेंगें। कृषि, वानिकी एवं उद्यानिकी पाठ्यक्रम की अर्हता के लिए भौतिकी व रसायन शास्त्र के साथ गणित अथवा जीव विज्ञान और कृषि विषय समूह से हायर सकेंडेरी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बीटेक के लिए अभ्याथी का गणित व रसायन शास्त्र के साथ गणित विषय समूह होना चाहिए।

प्राथमिकता के अनुसार मिलेंगे केंद्र

पीएटी के लिए आनलाइन आवेदन आधार पंजीयन होने पर ही स्वीकार होगा। आनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यार्थी अपनी सुविधानुसार परीक्षा केंद्रों की पसंद को क्रमानुसार बता सकेंगे। प्राथमिकता अनुसार संबंधित छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र का आवंटन किया जाएगा। लेकिन कर्मचारी चयन मंडल आवश्कतानुसार अभ्यार्थियों को प्रथमिकता से अलग शहर में परीक्ष केंद्र आवंटन के लिए स्वतंत्र होगा। पात्रता परीक्षा आनलाइन होगी।