• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में दिल दहलाने वाली घटना, जमीनी विवाद में गर्भवती के पेट पर मारी लात, गर्भस्‍थ शिशु की मौत

ज्योति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चार माह के गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया। महिला के स्वास्थ्य में सुधार होने के...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 11:58:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 12:03:44 AM (IST)
जबलपुर में दिल दहलाने वाली घटना, जमीनी विवाद में गर्भवती के पेट पर मारी लात, गर्भस्‍थ शिशु की मौत
गर्भवती महिला को मारी लात। - सांकेतिक फोटो।

HighLights

  1. जमीनी विवाद में महिला से कथित मारपीट।
  2. शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे स्वजन।
  3. मझौली पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के दौरान गर्भवती महिला से मारपीट और पेट में लात मार दी गई। घटना के बाद महिला के चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।

मामले में मझौली पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है, लेकिन स्वजन का कहना है कि आरोपितों पर अब तक सख्त कार्यवाही नहीं की गई।

इसी शिकायत को लेकर सोमवार को पीड़ित परिवार के सदस्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। मझौली निवासी अतुल साहू का अपने मामा पक्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

आरोप है कि 13 जून को अतुल की गर्भवती पत्नी ज्योति साहू के साथ उसकी मामी लक्ष्मी और उनके बेटे दुर्गेश ने मारपीट की।

स्वजन का आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी होने के बावजूद दुर्गेश ने ज्योति के पेट में लात मारी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

ज्योति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चार माह के गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया। महिला के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वह स्वजन के साथ एसपी कार्यालय पहुंची।

पुलिस अधिकारियाें के अनुसार मामले की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।