त्योहारी सीजन में कटनी और दमोह होकर चलेगी अजमेर-रांची स्पेशल ट्रेन, 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक होगा संचालन
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे अजमेर-रांची-अजमेर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 02:33:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 02:35:28 PM (IST)
त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, फाइल फोटोHighLights
- त्योहारी सीजन को लेकर रेलवे का फैसला
- हर शुक्रवार को चलेगी अजमेर-रांची ट्रेन
- कटनी और ब्योहारी होकर गुजरेगी ट्रेन
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे अजमेर-रांची-अजमेर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची स्पेशल दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सवाई माधोपुर, सोगरिया, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा और ब्योहारी स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर स्पेशल चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर: कोर्ट केसों के फेर में उलझा अटल कुंज टावर प्रोजेक्ट, टेंडर अनियमितताओं को लेकर कोर्ट में विचाराधीन मामला
दोनों दिशाओं में ट्रेन के नौ-नौ फेरे होंगे। यात्रियों को त्योहारी सीजन में अतिरिक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी। रेलवे के इस फैसले के बाद यात्रियों में खुशी देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में घर-घर बुखार ने दी दस्तक, वायरल संक्रमण से पीड़ित 80 फीसदी मरीज, डेंगू और स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता