
Makar Sankranti 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। एमजीजी पैलेस दमोहनाका में पतंग उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पतंग प्रेमियों में समाज अध्यक्ष श्याम बिहारी चौदहा ने दीप प्रज्जवलन कर इस उत्सव का शुभारंभ किया। पतंग बाजी महोत्सव में समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया ,जिसमें पुरुष, महिला एवं बच्चे शामिल थे।

प्रैक्टिसिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन के नववर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह का रविवार को आयोजन हुआ। इस दौरान इंजीनियर्स ने पिट्टू खेला। पतंगबाजी की। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। समारोह में गीत-संगीत और अंताक्षरी का भी दौर चला। बैडमिंटन और क्रिकेट में भी इंजीनियर्स ने हाथ आजमाएं। परिवार के सदस्यों ने तंबोला खेला। कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं से कार्यक्रम रोचक हो गया। संस्था के अध्यक्ष इंजी. मनीष दुबे, सीएम अयाची, संजय वर्मा, पीके सोनी, संजीव जैन उपस्थित थे।
लगभग 285 प्रतिभागियों ने पत्तंगबाजी का लुफ्त उठाया और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने उत्सह से पतंग उठाई और गुड़-लड्डु का स्वाद लिया। इस अवसर पर समाज के श्याम विहारी चौदहा अध्यक्ष, निर्मल सुहाने, बृजबिहारी नगरिया, सुनील कुरेले, शम्भूदयाल बड़ेरिया, डॉ. अरूण सरावगी, विजय सरावगी, विजय सुहाने, इंजी. कमलकांत गुप्ता, संजय मौर, प्रभात कठल, संयोजक राकेश सिजारिया, रविकांत बड़ोनिया, जय कुमार रावत, सतीश कुचया, गोपाल हूंका, अखिलेश रावत आदि उपस्थित थे।
एसव्ही नायडू मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्यों ने मकर संक्राति का त्योहार ज्ञानदीप स्पर्श कन्या छात्रावास में दिव्यांग कन्याओं संग मनाया संस्था की महिलाओं ने कन्याओं को सैनेटरी पैड का वितरण कर उन्हें मुश्किल दिनों में कैसे स्वच्छ रहे समझाया। अन्य सदस्यों ने फल और मिठाइयां बांट कर संक्रांति और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष और रेडक्रॉस सदस्य रमेश नायडू, विजया नायडू, महेश्वर राव, धर्मा राव, सपना उइके, दिव्यांशु राव, डाक्टर राजय वर्मा, राशि वर्मा, साईं शेखर नायडू, प्रकाश सेन, घनश्याम उइके का सहयोग रहा।