• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Digital Arrest: रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे पौने 12 लाख रुपये

साइबर ठगों ने जबलपुर के सेवानिवृत्त अधिकारी से 12 लाख रुपये ठग लिए। आरोपितों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर फोन किया और मनी लांड्रिंग केस में...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 08 Dec 2024 10:51:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Dec 2024 11:31:40 PM (IST)
Digital Arrest: रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे पौने 12 लाख रुपये
दंपति ने आरोपितों के बताए खाते में 11.75 लाख रुपये भेजे।

HighLights

  1. साइबर ठगों ने अधिकारी बनकर फोन किया
  2. सेवानिवृत्त अधिकारी से 12 लाख रुपये ठगे
  3. मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: साइबर ठगों ने ग्रे आयरन फाउंड्री के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को अपने जाल में फंसाकर उनसे 12 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपितों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर फोन किया। सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी को कई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा।

मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। घबराकर दंपति ने आरोपितों के बताए बैंक खाते में अलग-अलग किस्त में 11 लाख 75 हजार रुपये आनलाइन भेज दिए।

ग्रे आयरन फाउंड्री में करते थे काम

रांझी पुलिस ने बताया कि एंथाेनी ग्रे आयरन फाउंड्री के सेवानिवृत्त चार्जमेन है। वे अपनी के साथ संजय नगर जेडीए कालोनी नरसिंह नगर में निवास करते है। एक दिसंबर को सेवानिवृत्त अधिकारी के मोबाइल पर फोन आया। बात करने वाले ने अपना परिचय दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी के रुप में दिया।


naidunia_image

मनी लांड्रिंग की धमकी

सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम मनी लांड्रिंग में आने की सूचना दी। इस मामले में उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करने की प्रक्रिया आरंभ करने की बात कही। बातचीत में उसने घर में रहने वाले लोगों की भी जानकारी ले लिया। सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी को घर से बाहर जाने से रोक दिया।

सोशल मीडिया वीडियो काल के माध्यम से दंपति को निगरानी में लेते हुए डिजिटल अरेस्ट कर लिया। धमकाया और मामले से बचने के लिए आनलाइन राशि भेजने कहा।

गिरफ्तारी का भय दिखाकर लिए रुपये

आरोपितों ने पहली बार एक दिसंबर को सेवानिवृत्त अधिकारी से फोन पर संपर्क किया। अधिकारी और उसकी पत्नी घबराकर रुपये भेजने को तैयार हो गए, लेकिन उस दिन रविवार का अवकाश था। इस पर आरोपितों ने दंपति को दो दिसंबर को रुपये आनलाइन भेजने बोला।

अगले दिन आरोपितों ने फोन किया तो दंपति ने बैंक जाकर उनके बताए खाते में एक लाख 75 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद आरोपितों ने तीन दिसंबर को फिर फोन किया। गिरफ्तारी का भय दिखाया। दस लाख रुपये और अपने खाते में आनलाइन जमा करा लिए।

लगातार धमकाया तो पहुंचे थाने

आरोपित पौने बारह लाख रुपये ऐंठने के बाद भी सेवानिवृत्त अधिकारी को धमकाते रहे। चार और पांच दिसंबर को कई बार फोन किया। और रुपयों की मांग की। रुपये नहीं मिलने पर गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करने की बात कही। निरंतर फोन आने से दंपति तनाव में आ गए। अपने साथ ठगी की आशंका हुई। इस पर शनिवार दंपति थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।