• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में जेवर बनाने के नाम पर रिटायर्ड एसआई का 100 ग्राम सोना हड़पा, पिता-पुत्र पर FIR

संजीवनी नगर निवासी शिवकुमार तिवारी (66) वर्ष 2018 से 2020 के बीच गोटेगांव में पदस्थ थे। इसी दौरान उनकी पहचान बालाजी ज्वेलर्स के संचालक गौतम सोनी उर्फ ...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 08:17:44 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 08:17:44 AM (IST)
जबलपुर में जेवर बनाने के नाम पर रिटायर्ड एसआई का 100 ग्राम सोना हड़पा, पिता-पुत्र पर FIR
संजीवनी नगर थाना पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. हार बनाने के लिए लिया था सोना
  2. न आभूषण लौटाए, न धातु वापस की
  3. एसआई की शिकायत पर एफआइआर दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जेवर तैयार करने के नाम पर 100 ग्राम फाइन सोना लेकर उसे वापस नहीं करने के आरोप में संजीवनी नगर पुलिस ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्थित एक ज्वेलर्स दुकान संचालक और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एफआइआर सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक (एसआइ) की शिकायत पर दर्ज की गई।

उस समय उन्हें खरीद की रसीद नहीं दी

पुलिस के अनुसार संजीवनी नगर निवासी शिवकुमार तिवारी (66) वर्ष 2018 से 2020 के बीच गोटेगांव में पदस्थ थे। इसी दौरान उनकी पहचान बालाजी ज्वेलर्स के संचालक गौतम सोनी उर्फ विक्की और उसके पिता गोपाल सोनी से हुई थी।

70 लाख रुपये में 100 ग्राम फाइन सोना खरीदा था

शिकायत के मुताबिक, उन्होंने दोनों से करीब 70 लाख रुपये में 100 ग्राम फाइन सोना खरीदा था, लेकिन उस समय उन्हें खरीद की रसीद नहीं दी गई।

पत्नी और दोनों बहुओं के लिए हार बनवाना था

शिवकुमार तिवारी का आरोप है कि अक्टूबर 2024 में उन्होंने पत्नी और दोनों बहुओं के लिए हार तैयार कराने के उद्देश्य से वही 100 ग्राम सोना आरोपितों को सौंप दिया।

न आभूषणलौटाए और न ही सोना वापस किया

आरोपितों ने एक कच्चे कागज पर लगभग सात तोला वजनी फाइन सोना प्राप्त करने का लिखित उल्लेख किया, लेकिन बाद में न तो आभूषण तैयार कर लौटाए और न ही सोना वापस किया।

कई बार संपर्क करने पर लगातार टालते रहे

शिकायतकर्ता का कहना है कि कई बार संपर्क करने पर आरोपित उन्हें लगातार टालते रहे। मामले की जांच के बाद संजीवनी नगर थाना पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के बड़ा फुहारा में ताश के पत्तों की तरह ढह गई तीन मंजिला इमारत, पूरे क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया गया