RSS Event in Jabalpur : आरएसएस के संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति विकास से करता है राष्ट्र विकास
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जबलपुर द्वारा आईएमए हाल में आयोजित कार्यक्रम में सुनील आंबेकर द्वारा लिखित पुस्तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ- स्वर्णिम भारत के दिशा सूत्र का विमोचन हुआ। विमोचन राम लाल, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख ने पुस्तक का विमोचन किया।
By Mukesh Vishwakarma
Edited By: Mukesh Vishwakarma
Publish Date: Fri, 16 Sep 2022 10:57:02 AM (IST)
Updated Date: Fri, 16 Sep 2022 10:57:02 AM (IST)

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जबलपुर द्वारा आईएमए हाल में आयोजित कार्यक्रम में सुनील आंबेकर द्वारा लिखित पुस्तक "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ- स्वर्णिम भारत के दिशा सूत्र" का विमोचन हुआ। विमोचन राम लाल, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख ने पुस्तक का विमोचन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाक्टर लीला भलावी एवं सारस्वत अतिथि न्यायमूर्ति एसएस झा (सेवानिवृत्त) ने समाजोत्थान के विषय में महत्वपूर्ण विचार रखे। मुख्य वक्ता के रूप में राम लाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज के सभी वर्गों से इस यज्ञ में आहुति डालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्ति के विकास से राष्ट्र के विकास की बात करता है। समाज संगठित हो, समरस बने और पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का सशक्तिकरण हो। शहर, ग्राम, जनजातीय क्षेत्र कोई पीछे न रहे। भारत के मूल्यों पर आधारित विकास हो।
उन्होंने संघ के समविचारी संगठनों द्वारा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में दिए जाने वाले योगदान की विस्तृत व्याख्या की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डाक्टर कैलाश गुप्ता, अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता, चिकित्सक, वैज्ञानिक, पुरुस्कृत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, साहित्य एवं कला क्षेत्र के विशिष्ट जनों सहित बड़ी संख्या में समाज की सहभागिता रही।