
Jabalpur News : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। 74वीं मप्र राज्य जूनियर बास्केटबाल स्पर्धा में साई जबलपुर की टीम बालिका वर्ग में उपविजेता रही है। संस्कारधानी जबलपुर के स्पोटर्स अथारिटी आफ इंडिया साई की अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी बालक व बालिका वर्ग की टीम जो कि रामपुर के खेल व युवा कल्याण विभाग के युवा भवन इंडोर कोट में नियमित अभ्यासरत बालिका वर्ग व बालक वर्ग की टीमें रतलाम में खेली गई 74वीं मप्र राज्य जूनियर बालक व बालिका बास्केटबाल स्पर्धा में क्रमश: विजेता व उपविजेता तथा तीसरे स्थान पर रहीं।
साई प्रशासक व विश्वामित्र अवार्ड प्राप्त कुलदीप सिंह बरार ने बताया कि लीग कम नाकआउट आधार पर खेली गई स्पर्धा में साई जबलपुर के बालकों ने रीवा जिला को 49-21, नीमच को 44-25 और भोपाल जिला को 58-18 से पराजित कर नाकआउट दौर में प्रवेश किया। वहीं क्वार्टर फाइनल मैच में बालकों की टीम ने भोपाल कार्पोरेशन को 61-41, से परास्त कर सेमीफाइनल में खेलने की पात्रता हासिल की। जहां देवास ने जबलपुर को 74-69 अंकों के अंतर से पराजित कर दिया। वहीं ग्वालियर को जबलपुर ने 56-25 अंकों के अंतर से हराकर तीसरा स्थान पाया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में जबलपुर को इंदौर कार्पोरेशन ने 52-60 अंकों से पराजित कर उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा।