जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सावन के दूसरे सोमवार को शहर में भोले की भक्ति के अलग-अलग रंग देखने मिले। सुबह कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर भोले का अभिषेक करने निकले वहीं दोपहर में गुप्तेश्वर महादेव की शाही सवारी में सैकड़ों लोग शामिल हुए। हर तरफ बम-बम भोले के जयकारे लग रहे थे। सुबह से शिवालयों में लोग पूजन-अर्चन करने के लिए पहुंचने लगे थे। सोम प्रदोष होने के कारण सुबह से रात तक भोले बाबा का स्र्द्राभिषेक किया गया।
शहर के प्रमुख शिवालयों में दिनभर भक्त पहुंचते रहे। गुप्तेश्वर महादेव, कचनार सिटी, साकेतधाम, पाटबाबा मंदिर, गैबीनाथ मंदिर, केदारेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में भोले के भक्तों ने स्र्द्राभिषेक कर भोले की प्रिय वस्तुओं का अर्पण किया। दिन में कई बार हुई वर्षा से ऐसा लग रहा था जैसे मेघ स्वयं भोले का अभिषेक कर रहे हों।
35 किमी. चलकर कांवड़ियों ने कैलाश धाम में किया जलाभिषेक :
संस्कारधानी की पहचान बन चुकी संस्कार कांवड़ यात्रा समिति ने 12वें वर्ष भी धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकाली। ग्वारीघाट में पूजन पगलानंद महाराज, रामू दादा, विधायक लखन घनघोरिया, अशोक रोहाणी, विनय सक्सेना, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और सुमित कालिया ने किया। कांवड़ यात्रा ग्वारीघाट से शुरू होकर खमरिया के मटामर कैलाशधाम पहुंची, जहां भगवान शंकर का जलाभिषेक कर पहाड़ी पर पौधों का रोपण किया गया। कांवड़ियों ने 35 किमी. की यात्रा की शुरुआत सुबह नर्मदा पूजन के साथ की। कांवड़ यात्रा मार्ग रामपुर, गोरखपुर, तीन पत्ती, सराफा, घमापुर, गोकलपुर, रांझी, खमरिया तक लगभग 250 स्वागत मंच भक्तों द्वारा लगाए गए थे। जहां कांवड़ियों का स्वागत कर फलों का वितरण किया गया। कई जगह पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। यात्रा में विशेष रूप से झांकियां शामिल थीं, जो जनाकर्षण का केंद्र रहीं।
कांवड़ियों के साथ 20 किमी. चले महापौर
यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने 20 किमी. की यात्रा की। इस दौरान वह बम-बम भोले के जयकारे के साथ ही तिरंगा लहराते नजर आए। वहीं डा. जितेंद्र जामदार, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, पार्षद कमलेश अग्रवाल ने स्वागत मंच से स्वागत किया। बड़ा फुहारा में शरद अग्रवाल, मनीष जैन कल्लू, डा. शिवशंकर पटेल, योगेंद्र दुबे, डा.सुधीर अग्रवाल, मुन्नू तिवारी, श्याम मनोहर पटेल, श्याम लाल झारिया, सत्य प्रकाश नामदेव, लेखराम आदि ने स्वागत किया। यात्रा में संयोजक शिव यादव, नीलेश रावल, राजेश यादव, छोटेराव साहब, कमलेश सिंह, गुड्डू महाराज, रंजीत सिंह, विशाल तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, पवन यादव, बापू यादव, विपिन खत्री, मथ्थर चौधरी, गोरैया यादव, मनोज लोधी, अतुल डोंगरे, सौरभ यादव, राजीत यादव, बच्चा यादव, देवेंद्र सरीन, दीना ठाकुर, रामरतन यादव आदि शामिल रहे।
यात्रा समर्थ भैया जी सरकार और रामू दादा के सानिध्य में निकाली गई। यात्रा को भव्य बनाने के लिए झांकियां, बैंड, घोड़े आदि शामिल किए जाएंगे। रविवार रात हजारों कांवड़ियों को वाहनों से ग्वारीघाट पहुंचाया गया। आयोजन समिति के शिव यादव, नीलेश रावल, राजेश यादव, भारत सिंह यादव, धर्मेंद्र नामदेव, कमलेश सिंह, रविंद्र कुशवाहा, छोटेराव साहब, विशाल तिवारी, विपिन खत्री, सौरभ यादव, अतुल डोंगरे, गुड्डू महाराज, पवन यादव, रंजीत सिंह, गौरैया यादव, अजय पटेल, सुरेंद्र पटेल, मनोज लोधी, राजेंद्र मिश्रा, देवेंद्र सरीन, मथ्थर चौधरी, ऋषि यादव, देवेंद्र सिंह ने कहा कि गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष कांवड़ यात्रा और भव्यता के साथ निकाली जाएगी।
ग्वारीघाट से खमरिया मटामर मंदिर तक पैदल कांवड यात्रा के दौरान यातायात एवं डायवर्सन व्यवस्था-
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात एवं डायवर्सन व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान कई मार्गों पर आवागमन ठप रहेगा।
#Kanwar Yatra in Jabalpur Largests in MP pic.twitter.com/KKI0XOXbyp
— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 25, 2022
कांवड़ यात्रा मार्ग-
ग्वारीघाट, अवधपुरी मोड़, रामपुर चौक, छोटी लाइन फाटक, ब्लूम चौक, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, सराफा चौक, खटीक मोहल्ला, फूटाताल, बेलबाग चौराहा, घमापुर चौक, शीतलामाई मंदिर, सतपुला क्रासिंग, वीएफजे मोड़, सीओडी मोड़, मस्ताना चौक, वेस्टलैंड, मटामर मंदिर खमरिया।
पार्किंग व्यवस्था-
-मटामर मंदिर खमरिया में श्रद्वालुओं के वाहनों की पार्किंग मटामर मंदिर के पहले पुल के दाहिनी तरफ मैदान में।
-सिहोरा, पनागर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग मटामर स्कूल के मैदान में।
परिवर्तित मार्ग-
-कटंगा तिराहे से आने वाले सभी प्रकार के वाहन बंदरिया तिराहा तक ही जा सकेंगे। रामपुर की ओर जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध।
-छोटी लाइन से बंदरिया तिराहा की ओर वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा।
-मेडिकल, गढा की ओर से मदनमहल चौक-बीटी तिराहा-गुलौआ चौक-यादव कालोनी-रानीताल होकर आवागमन किया जा सकेगा।
-शास्त्री ब्रिज की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
-आधारताल, रद्दी चौकी से शहर की ओर आने वाले वाहन घमापुर चौक की ओर नहीं आ सकेंगे। दमोहनाका, रानीताल की ओर से आवागमन कर सकेंगे।
-अधारताल, रद्दी चौकी से रांझी जाने वाले वाहन शोभापुर ब्रिज, व्हीकल, बजरंग नगर, बड़ा पत्थर होते हुए रांझी जा सकेंगे।
-पुल नंबर एक से कांचघर की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-तहसील चौक से घमापुर चौक की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
# Kanwar Yatra in Jabalpur largest one in MP pic.twitter.com/E0GkIF4YTp
— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 25, 2022