• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur Police in Action : लड़कियों को देखकर पुंगी बजाने वालों के कान में पुलिस ने बजाई पुंगी

महिलाओं और लड़कियों को देखकर पुंगी बजाकर शोर मचाने वाले कुछ मनचलों की पुलिस ने जमकर खबर ली। जो शरारती लड़के पुंगी बजाते हुए हरकतें कर रहे थे, गढ़ा पुलिस ने उन्हें पकड़कर उन्हीं के कान में जमकर पुंगी बजवाई।

By Mukesh VishwakarmaEdited By: Mukesh Vishwakarma
Publish Date: Fri, 07 Oct 2022 11:30:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Oct 2022 11:31:35 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Jabalpur Police in Action : लड़कियों को देखकर पुंगी बजाने वालों के कान में पुलिस ने बजाई पुंगी

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जबलपुर शहर में नवरात्र पर्व पर सड़कों पर उतरी भीड़ के बीच कुछ शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस ने अनूठी कार्रवाई की। महिलाओं और लड़कियों को देखकर पुंगी बजाकर शोर मचाने वाले कुछ मनचलों की पुलिस ने जमकर खबर ली। जो शरारती लड़के पुंगी बजाते हुए हरकतें कर रहे थे, गढ़ा पुलिस ने उन्हें पकड़कर उन्हीं के कान में जमकर पुंगी बजवाई।

नवरात्र में अष्टमी एवं नवमी को शहर की सड़कों पर माता रानी के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी, जिसमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग भी अपने परिवार के साथ शामिल रहे। इनके बीच कुछ शरारती तत्व आनंद के माहौल में खलल डालने में चूक नहीं रहे थे। लड़कियों और महिलाओं को देखकर पुंगी बजाने का तांडव देखकर पुलिस हरकत में आई।


Jabalpur Police in Action : लड़कियों को देखकर पुंगी बजाने वालों के कान में पुलिस ने बजाई पुंगी #Jabalpur#MP pic.twitter.com/pRtztJBJ7o

— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 7, 2022

गढ़ा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई-

रात में गढ़ा पुलिस क्षेत्र में पॉइंट लगाकर लोगों की सुरक्षा कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक पुंगी बजाते हुए वहां से निकले। गढ़ा टीआई राकेश तिवारी एवं टीम ने उन्हें रोक लिया। बाइक सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की और पुंगी बजाने का कारण पूछा। दोनों कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्हें सबक सिखाने के लिए टीआई ने खुद ही एक युवक के कान में उसी की पुंगी लेकर बजा दी। इसके बाद दूसरे से कहा कि वह भी कान में लगाकर पुंगी बजाए। शरारती युवकों के कान में पुंगी बजाने के बाद पुलिस ने पुंगी तोड़कर उनको वापस कर दी। साथ ही हिदायत दी कि दोबारा कभी ऐसी गलती नहीं करेंगे। इसके बाद उठक बैठक लगवा कर शरारती युवकों को छोड़ दिया गया।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शरारती तत्वों को यह अहसास नहीं था कि उनके पुंगी बजाने से महिलाओं लड़कियों एवं लोगों को कितनी परेशानी हो रही थीष इसी का एहसास दिलाने के लिए उनके कान में पुंगी बजाई गई|इसके बाद समझाइश देकर छोड़ दिया गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।