• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

नियुक्ति के एवज में 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए कटनी में पदस्थ रेलवे के सीनियर सेक्‍शन इंजीनियर

शिकायतकर्ता के पिता तेजराम कुशवाहा ने 500 रुपये के 90 नोट, कुल 45 हजार रुपये, टीम को उपलब्ध कराए।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 11:49:16 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 11:49:16 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नियुक्ति के एवज में 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए कटनी में पदस्थ रेलवे के सीनियर सेक्‍शन इंजीनियर
सीबीआई के मुताबिक, अजयवीर सिंह ने तेजराम कुशवाहा से यह रकम स्वीकार की।

HighLights

  1. सीबीआई ने कटनी में ट्रैप कार्रवाई कर किया था गिरफ्तार
  2. सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत
  3. तय संकेत मिलते ही टीम ने कार्रवाई कर रकम बरामद कर ली

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रेलवे में ठेकेदार के कर्मचारियों की नियुक्ति के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को सीबीआई कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

न्यू कटनी जंक्शन में पदस्थ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), जबलपुर की टीम ने कटनी के न्यू कटनी जंक्शन में पदस्थ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (इलेक्ट्रिक-एम) अजयवीर सिंह को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

कटनी के ठेकेदार शशांक कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराई थी

जबलपुर स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 12 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। सीबीआई के अनुसार कटनी निवासी ठेकेदार शशांक कुशवाहा ने अजयवीर सिंह के विरुद्ध रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।

नियुक्ति के एवज में अधिकारी ने प्रति कर्मचारी 1500 रुपये लिए

आरोप था कि रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले ठेकेदार के कर्मचारियों की नियुक्ति के एवज में अधिकारी ने प्रति कर्मचारी 1500 रुपये के हिसाब से कुल 45 हजार रुपये की मांग की थी।

रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद प्रकरण दर्ज

शिकायत के सत्यापन के लिए चार नवंबर को सीबीआई उपनिरीक्षक आयुष कुमार ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में जांच की। इसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद पांच नवंबर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप कार्रवाई

सीबीआई ने पांच नवंबर की रात कटनी पुलिस लाइन में स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की। शिकायतकर्ता के पिता तेजराम कुशवाहा ने 500 रुपये के 90 नोट, कुल 45 हजार रुपये, टीम को उपलब्ध कराए।

तय संकेत मिलते ही टीम ने रिश्वत की रकम बरामद की

सीबीआई के मुताबिक, अजयवीर सिंह ने तेजराम कुशवाहा से यह रकम स्वीकार की। तय संकेत मिलते ही टीम ने कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली।

आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया

गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद शुक्रवार को उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।