• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sharad Purnima 2024 : शरद पूर्णिमा पर आज जबलपुर की संगमरमरी वादियों में संगीत साधना... श्वेत धवल संगमरमरी चट्टानें बोल उठीं

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर की संगमरमरी वादियों में संगीत की ऐसी छटा बिखरी कि संगमरमरी वादियां भी सुरों से सज गई। श्वेत धवल संगमरमरी चट्टानों के बीच मां नर...और पढ़ें

By Deepti MuleyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 16 Oct 2024 09:28:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Oct 2024 10:13:02 AM (IST)
Sharad Purnima 2024 : शरद पूर्णिमा पर आज जबलपुर की संगमरमरी वादियों में संगीत साधना... श्वेत धवल संगमरमरी चट्टानें बोल उठीं
लोकगायिका मालिनी अवस्थी के सुमुधर गायक से हुई नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ।

HighLights

  1. दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का हुआ शुभारंभ।
  2. शुभारंभ में मां नर्मदा की पूजा अर्चना की गई।
  3. भेड़ाघाट में नर्मदा महोत्सव का समापन आज होगा।

नईदुनिया, जबलपुर (Sharad Purnima 2024)। जबलपुर में दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव के दौरान संगीत के साथ मां नर्मदा की अथाह जलराशि का संगम देखते ही बना। भेड़ाघाट में नर्मदा महोत्सव का समापन आज होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी थे।

कलेक्टर दीपक सक्सेना विशिष्ट अतिथि

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक नीरज सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, भेड़ाघाट नगर परिषद के अध्यक्ष चतुर सिंह, भेड़ाघाट नगर परिषद के उपाध्यक्ष जगदीश दहिया एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संभागायुक्त अभय वर्मा भी इस अवसर पर मौजूद थे।


naidunia_image

मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

धुआंधार जलप्रपात के समीप मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने दर्शको का मनमोहा। नेहा विश्वकर्मा एवं उनके समूह प्रस्तुत नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के कलाकार लोकनृत्य प्रस्तुत दी। मुंबई के रवि त्रिपाठी ने भजन प्रस्तुत किए।

naidunia_image

लगातार प्रयासों की आवश्यकता की सराहना

पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नर्मदा महोत्सव जैसे गरिमापूर्ण कार्यक्रमों की निरंतरता को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासों की आवश्यकता होती है।

naidunia_image

21 वर्षों से नर्मदा महोत्सव के आयोजन पर प्रसन्नता

लगातार 21 वर्षों से नर्मदा महोत्सव के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसके लिये इसके सूत्रधार लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की सराहना की। पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री लोधी ने भेड़ाघाट में पर्यटन की असीम संभावनाएं बताते हुये कहा कि यह क्षेत्र मां नर्मदा के प्रमुख क्षेत्रों में से एक है।

naidunia_image

ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति को आगे ले जाते हैं

नर्मदा महोत्सव जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति को आगे ले जाने और उभारने का कार्य करते हैं, जो संपूर्ण विश्व के कल्याण के साथ उदारता, समरसता धर्म के साथ व्यापक लोक हित आदि मूल्यों को समाहित किए हुए है, और जहां संकीर्णता का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि परमपिता परमेश्वर तक पहुंचने के रास्ते भले अलग अलग हो लेकिन ईश्वर एक ही है।

naidunia_image

नर्मदा महोत्सव को और भी संस्कारित रूप से आगे बढ़ाएंगे

मंत्री लोधी ने भारतीय संस्कृति का चित्रण करने वाले अन्यान्य श्लोकों की अर्थपूर्ण व्याख्या भी की। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने इस अवसर पर सभी को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि नर्मदा महोत्सव को और भी संस्कारित रूप से आगे बढ़ाना है।

naidunia_image

कार्यक्रम को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के सभी प्रयत्न करें

क्षेत्रीय विधायक नीरज सिंह से कहा कि कार्यक्रम को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के सभी प्रयत्न करें। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि नर्मदा महोत्सव में भजन, क्लासिकल गीत ही हों फिल्मी गीत न हों ताकि मां नर्मदा की गरिमा बनी रहे।

सौभाग्य है कि नर्मदा महोत्सव भेड़ाघाट में हो रहा है

क्षेत्रीय विधायक नीरज सिंह ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि नर्मदा महोत्सव का एक अद्भुत व अविस्मरणीय कार्यक्रम भेड़ाघाट में हो रहा है। कार्यक्रम की गरिमा को बनाए रखने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। नर्मदा महोत्सव से निश्चित ही भारतीय संस्कृति समुन्नत होगी। उन्होंने इसके लिए पुरातत्व व संस्कृति विभाग की टीम के साथ जिला प्रशासन की टीम को भी धन्यवाद दिया।