Jabalpur News : ...तो इंदौर की तरह ग्रीन बांड होगा नगर निगम जबलपुर
Jabalpur News : शहर में पर्याप्त साधान, जबलपुर चेंबर आफ कामर्स ने नगर निगम को आगे आकर काम करने को कहा ...और पढ़ें
By Dheeraj BajpaihEdited By: Dheeraj Bajpaih
Publish Date: Sun, 12 Feb 2023 02:36:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Feb 2023 02:36:28 PM (IST)

Jabalpur News : जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर नगर निगम के तरह जबलपुर नगर निगम भी शहर में ग्रीन बान्ड लाए। शहर में इसके लिए पर्याप्त साधान हैं। शहर में हजारों मेगावाट बिजली का उत्पादन बरगी नहर में कर हम उसे बेच सकते हैं। इंदौर नगर निगम के ग्रीन बान्ड की सफलता ने नए रास्ते खोल दिए हैं। जबलपुर चेम्बर आफ कामर्स ने नगर निगम जबलपुर को इसके लिए आगे आकर काम करने कहा है।
चेंबर के अध्यक्ष प्रेम दुबे ने बताया कि बरगी बांध की दाई तट नहर प्रदेश की बड़ी नहरों में से एक है। इसकी लंबाई 194 किलोमीटर है। बरगी नहर के किनारे एक आर्थिक कारिडोर बनाया जा सकता है, जिसके आस-पास पौधरोपण और बिजली का उत्पादन करके कार्बन क्रेडिट कर करोड़ों की कमाई की जा सकती है। नहरों के ऊपर सौर संयंत्र को बनाकर पांच-छह करोड़ रुपये तक का बिजली बिल बचाया जा सकेगा।
जबलपुर नगर निगम बड़ी मात्रा में बिजली का उपयोग करता है। वहीं स्मार्ट सिटी के पास इस काम के लिए पर्याप्त बजट भी है। शहर के लिए पानी और बिजली की उपलब्धता से बरगी और जबलपुर का आर्थिक विकास किया जा सकता है। चेम्बर के हिमांशु खरे, राधेश्याम अग्रवाल, पंकज माहेश्वरी, नरिन्दर सिंह पांधे, अजय अग्रवाल, अजय बख्तावर, वीरेन्द्र केशरवानी आदि ने शासन से अपील की है कि वे इंदौर नगर निगम के समान जबलपुर नगर निगम भी ग्रीन बान्ड लाए।