जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पुणे और बिहार जाने वाली ट्रेनों के हाल बुरे हैं। ऐसे में रेलवे ने दीपावली के अगले दिन मंगलवार को पुणे और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई है। इस ट्रेन में यात्री आरक्षण लिए बना जनरल टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। ट्रेन में कुल 16 कोच हैं, जिसमें 14 जनरल और दो पार्सन कोच के हैं। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर एवं सतना स्टेशन होकर गुजरेगी। पुणे से जबलपुर होकर दानापुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन शाम 4.50 पर जबलपुर आएगी। वहीं दानापुर से जबलपुर होकर पुणे जाने वाली ट्रेन जबलपुर स्टेशन रात 10.15 पर आएगी।
दानापुर जाने बुधवार शाम 4.50 पर पहुंचेगी जबलपुर
ट्रेन 01407 पुणे - दानापुर स्पेशल ट्रेन मंगलवार को पुणे स्टेशन से रात 12.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1.15 बजे और शाम 4.50 पर जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन सतना रात 7.45 बजे पहुंचकर अगले दिन सुबह 8.00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 01408 दानापुर- पुणे स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर को दानापुर स्टेशन से सुबह 11 बजे चलकर सतना शाम 7.40 बजे, जबलपुर रात 10.15 बजे आएगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 4.30 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। इसमें 14 जनरल कोच लगाए गए हैं।
पुणे जाने रात 10.15 पर जबलपुर आएगी स्पेशल
ट्रेन 01409 पुणे - दानापुर स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर को पुणे से रात 12.10 पर चलेगी। यह ट्रेन इटारसी दाेपहर 1.15 बजे इटारसी और शाम 4.50 पर जबलपुर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 01410 दानापुर- पुणे स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अक्टूबर को दानापुर स्टेशन से सुबह 11.00 बजे प्रस्थान कर, सतना रात 7.40 बजे, जबलपुर 10.15 बजे पहुंचकर इटारसी रात 1.50 बजे और शाम 4.30 पर पुणे स्टेशन पहुंचेगी।