
जबलपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
जबलपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रीवा से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 25 सितंबर से दिल्ली से चलेगी वहीं 26 सितंबर को रीवा से रवाना होगी। दरअसल, इस रूट पर कोरोना काल के पहले अनंत बिहार के लिए नियमित ट्रेन चलती थी, लेकिन अब इसे स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर को ट्रेन 02428 दिल्ली के अनंत बिहार से रात सवा 9 बजे रीवा के लिए रवाना होगी। अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज से होते हुए सुबह 11.10 पर रीवा पहुंचेगी। वहीं शाम 4 बजे ट्रेन 02427 रीवा से दिल्ली के अनंत बिहार के लिए रवाना होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक विश्व रंजन ने बताया कि कोविड 19 के चलते इस ट्रेन की सेवाएं रुक गई थी। लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस ट्रेन को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।