• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में बीच सड़क बस रोककर सवारी बैठाई तो होगा जुर्माना, इस दिन से होगी सख्ती

जबलपुर की अराजक यातायात व्यवस्था सुधार करने के लिए प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है। दीनदयाल चौक और चुंगी नाका के पास बस रोककर सवारी भरने वाली बसों के खिल...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 10:23:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 10:23:59 PM (IST)
जबलपुर में बीच सड़क बस रोककर सवारी बैठाई तो होगा जुर्माना, इस दिन से होगी सख्ती
जबलपुर में बीच सड़क बस रोककर सवारी बैठाई तो होगा जुर्माना, AI Generated Image

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर की अराजक यातायात व्यवस्था सुधार करने के लिए प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है। दीनदयाल चौक और चुंगी नाका के पास बस रोककर सवारी भरने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 23 मार्च से परिवहन विभाग सड़क पर बस खड़ा करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। दीनदयाल चौक से चुंगी चौकी तक अनावश्यक रूप से खड़ी होने वाली बसों पर अब सख्ती बरती जाएगी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की 18 मार्च को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के तहत 23 मार्च से इस मार्ग पर चालानी कार्रवाई शुरू होगी।

आईएसबीटी के बाहर बसों की धमाचौकड़ी: जाम बना सिरदर्द

बता दें कि करीब अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा है, फिर भी बस मालिक सड़क पर बस को खड़ा कर सवारी भरते हैं। कई लग्जरी बसें तो स्टैंड के भीतर जाती भी नहीं हैं, सीधे सड़क से सवारी उठाकर निकल जाती हैं। बसों की धमाचौकड़ी से जाम लोगों के लिए सिरदर्द बना रहता है। नजदीक ही पुलिस चौकी है जहाँ हर समय पुलिस तैनाती रहती है, इसके बावजूद किसी तरह की रोकटोक नहीं होती है। रविवार को आईएसबीटी बस स्टैंड पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) गढ़ा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा जेसीटीएसएल के अतिरिक्त सीईओ ने बस ऑपरेटर एसोसिएशन के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधार पर चर्चा की।


परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान

बैठक में स्पष्ट किया गया कि मार्ग पर बसों के बेतरतीब खड़े होने से यातायात प्रभावित हो रहा है, जिसे हर हाल में रोका जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दीनदयाल चौक से चुंगी चौकी के बीच सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़ी बसों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे। प्रशासन ने वाहन स्वामियों को चेतावनी दी है कि निर्धारित स्थानों के अलावा बस खड़ी करने पर सीधे कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से मार्ग पर यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या में कमी आएगी।

सर्विस रोड और लेफ्ट टर्न पर अवैध कब्जों का अंबार

चाय-पान के सजे टपरे - दीनदयाल चौराहा के आसपास बड़ी संख्या में चाय-पान से लेकर फल-फूल के टपरे सजे हुए हैं। बची हुई कसर ई-रिक्शा चालक पूरी कर देते हैं। यहाँ निकासी सुलभ करने सर्विस रोड भी बनाई गई थी, जिस पर दोनों तरफ अवैध टपरों का जमावड़ा बना हुआ है। यहाँ का लेफ्ट टर्न भी अतिक्रमण की जद में है। चाय-पान, चाट-फुल्की के अनगिनत टपरे होने के कारण ग्राहकों के वाहन सड़क पर ही पार्क हो रहे हैं। इसी तरह फल और सब्जी ठेला वाले टर्न के मुहाने में ही ठेला लगाकर खड़े हो जाते हैं। अतिक्रमणयुक्त लेफ्ट टर्न में दोपहिया वाहन चालक बड़ी मशक्कत के बाद निकलने का प्रयास कर लेता है, लेकिन कार या अन्य फोर-व्हीलर वाहन वाले बगैर परेशानी के चौराहा क्रॉस नहीं कर पा रहे हैं।

पुलिस चौकियों के साये में रेंगता ट्रैफिक

चौराहे में लगातार जाम - दीनदयाल चौराहे में सुबह 3 बजे से दर्जनों ऑटो खड़े रहते हैं। दीनदयाल चौराहा से कटनी, सिवनी, सागर, दमोह, मंडला, डिंडौरी की ओर जाने वाली बसें अतिक्रमण के चलते दीनदयाल क्षेत्र में रेंगती रहती हैं। चौराहा के पास 50 कदम की दूरी में माढ़ोताल थाना की पुलिस चौकी है। चौराहा से 20 कदम की दूरी में ट्रैफिक से संबंधित फिक्स चेक पोस्ट है और 100 मीटर की दूरी पर थाना विजयनगर है, इसके बावजूद यातायात सुगम नहीं बन पा रहा है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर NH-30 अपडेट: बायपास पर 22 करोड़ के ओवर ब्रिज का काम होगा शुरू, 4 महीने बंद रहेगा मुख्य मार्ग