• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News : सुजित कुमार को अस्पताल से छुट्टी, गोपीनाथ के हाथ में अब भी दर्द

Jabalpur News : तीन अधिकारियों की अलग-अलग दो टीम भी बनाई है। जो नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रही है।

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 23 Dec 2023 11:08:31 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 Dec 2023 11:08:31 AM (IST)
Jabalpur News : सुजित कुमार को अस्पताल से छुट्टी, गोपीनाथ के हाथ में अब भी दर्द

HighLights

  1. आयुध निर्माणी खमरिया के दो कर्मचारियों के जख्मी होने का मामला।
  2. डाक्टरों की निगरानी में अगले एक दिन के लिए रोक लिया गया है।
  3. हादसे में सुजित कुमार की एक अंगुली चोटिल हो गई थी।

Jabalpur News : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में बुधवार और गुरुवार को 24 घंटे के भीतर दो हादसों में जख्मी हुए दो कर्मचारियों में से एक को जांच से संतुष्ट होने के बाद डाक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। जबकि डेटोनेटर की चपेट में आकर घायल एक अन्य कर्मचारी को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पाई है। बताया जाता कि उसके हाथ में अब भी दर्द है और कुछ जांच शेष है। अत: डाक्टरों की निगरानी में अगले एक दिन के लिए रोक लिया गया है। निर्माणी प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों की देखरेख के लिए तीन अधिकारियों की अलग-अलग दो टीम भी बनाई है। जो नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रही है।

हादसे में सुजित कुमार की एक अंगुली चोटिल हो गई थी

ओएफके प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को निर्माणी के एफ-9 सेक्शन में सुबह हुए हीट सीलिंग आपरेशन के दौरान हादसे में सुजित कुमार की एक अंगुली चोटिल हो गई थी। जिसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। डाक्टरों जांच के बाद शुक्रवार की शाम को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं बुधवार को सुबह निर्माणी के एफ-1 सेक्शन में डेटोनेटर में फिलिंग के दौरान एस गोपीनाथ घायल हो गए थे।


अंगूठे सहित बाएं हाथ की तीन अंगुली में चोट है

गोपीनाथ के अंगूठे सहित बाएं हाथ की तीन अंगुली में चोट है। दो दिन बीतने के बाद भी गोबीनाथ के हाथ में अभी दर्द बना हुआ है, इस कारण डाक्टरों ने उन्हें अभी 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा है। वैसे वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और हाथ भी मूवमेंट कर रहा है।

हमारे दोनों साथी कर्मचारियों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और जख्मी हाथ की मलहम-पटटी से उसमें सुधार है। हालांकि गोबीनाथ को बाएं हाथ में कुछ दर्द है और इंजेक्शन दिया जा रहा है, जिसकी वजह से उसे अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। संभवत: वे शनिवार को अस्पताल से घर जा सकें।

अविनाश शंकर, जनसंपर्क अधिकारी, आयुध निर्माणी खमरिया।