
Jabalpur News : जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि) l आखिरकार 13 दिन बाद जबलपुर को नया निगमायुक्त मिल ही गया। जबलपुर नगर निगम के कमान 2016 बैच के आईएएस अधिकारी स्वप्निल वानखेडे संभालेंगे। सोमवार को शासन द्वारा जारी तबादला आदेश में रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व संभाल रहे स्वप्निल वानखेडे को जबलपुर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
नईदुनिया से दूरभाष पर चर्चा में उन्होंने जबलपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अव्वल लाना प्राथमिकता बताई है। उन्होंने कहा कि जबलपुर शहर भी अन्य महानगरों की तरह स्वच्छ सुंदर और विकसित हो इसके प्रयास किए जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना शुरू से ही उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह जबलपुर आकर यहां की भौगोलिक स्थिति को समझेंगे इसके बाद जो भी शहर हित ओर जनहित में निर्णय लिए जाएंगे।
3 दिन बाद करेंगे जॉइनिंग- आईएएस वानखेड़े ने बताया कि वह तीन दिन बाद जबलपुर आकर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे रीवा में मुख्यमंत्री आने वाले हैं उनके कार्यक्रमों के मद्देनजर वह अभी रिलीज नहीं हो पाए हैंl
29 जनवरी को आशीष वशिष्ठ का हुआ था तबादला-
जबलपुर निगमायुक्त की कमान संभाल रहे आइएएस आशीष वशिष्ठ का तबादला 29जनवरी को कर उन्हें अनूपपुर कलेक्टर की नई जिम्मेदारी सौंपी थी। उनके जाने के बाद जबलपुर में नए निगमायुक्त को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।